Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: जया बच्चन ने सेल्फी ले रहे शख्स को दिया धक्का, बर्ताव देख कंगना रनौत को आया गुस्सा, बोलीं- 'लड़ाकू मुर्गी'

P

PRAVEEN GUPTA / Wed, Aug 13, 2025 / Post views : 40

Share:

दिग्गज अभिनेत्री और नेता जया बच्चन का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सेल्फी ले रहे शख्स पर बुरी तरह भड़कती नजर आईं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब जया बच्चन अपने गुस्से को लेकर चर्चा में आई हों, वह अक्सर ही पैप्स और फैंस पर गुस्सा निकालती नजर आ जाती हैं। कभी घर के बाहर से पैपराजी को भगाते हुए तो कभी एयरपोर्ट पर भड़कते हुए जया बच्चन का वीडियो वायरल हो चुका है। अब कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में वह एक शख्स को फटकार लगाती और उसे धक्का मारती नजर आईं, जिस पर अब एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का रिएक्शन भी सामने आया है।

जया बच्चन को कंगना रनौत ने बताया 'बिगड़ी हुई महिला'

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जया बच्चन के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और जया बच्चन के रवैये पर भड़कती दिखी दीं। कंगना ने जया बच्चन के रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें 'बिगड़ी हुई महिला' करार देते हुए कहा कि लोग उन्हें सिर्फ इसलिए बर्दाश्त करते हैं, क्योंकि वह अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं। दिग्गज अभिनेत्री पर कंगना का ये रिएक्शन वायरल हो रहा है।

कंगना रनौत का जया बच्चन के व्यवहार पर तंज

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जया बच्चन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'सबसे बिगड़ैल और विशेषाधिकार प्राप्त महिला। लोग उनके नखरे और बकवास सिर्फ इसलिए बर्दाश्त करते हैं क्योंकि वो अमिताभ बच्चन जी की पत्नी हैं। वो समाजवादी टोपी मुर्गे की पूंछ जैसी दिखती है और वो खुद लड़ाकू मुर्गी जैसी दिखती है!! कितनी अपमानजनक और शर्मनाक बात है!'

क्या मामला है?

बता दें, मंगलवार को जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह तब अपना आपा खोती नजर आईं, जब एक शख्स ने उनके साथ नई दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर उनके साथ सेल्फी लेनी चाही। शख्स के सेल्फी लेने पर जया बच्चन इस कदर भड़क उठीं कि उन्होंने उस शख्स को धक्का दे दिया और खूब फटकार भी लगाई। उन्हें यह कहते भी देखा जा सकता है- 'क्या कर रहे हैं आप?' जया बच्चन का ये वीडियो सामने आते ही यूजर इस पर प्रतिक्रिया देने लगे और उनके रवैये को गलत और अपमानजनक बताया।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts