Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Kab hai Rishi Panchami: आखिर कब मनाई जाएगी ऋषि पंचमी, क्या है इसकी पूजा विधि?

P

PRAVEEN GUPTA / Sun, Aug 17, 2025 / Post views : 59

Share:

सनातन धर्म में ऋषि पंचमी का व्रत सप्तऋषियों की पूजा के लिए हर साल किया जाता है। यह व्रत विशेष रूप से महिलाएं ही करती हैं, मान्यता है कि इस व्रत को करने से निसंतान लोगों को संतान की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन सुखी हो जाता है। ऋषि पंचमी का पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। हर साल यह पर्व गणेश चतुर्थी के अगले दिन ही पड़ता है। इस पर्व के दिन सप्त ऋषियों के प्रति श्रद्धा भाव व्यक्त किया जाता है। मान्यता है कि यह व्रत जाने जाने-अनजाने में हुए पापों से भी मुक्ति दिला देता है।

ऋषि पंचमी 2025 शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के मुताबिक, ऋषि पंचमी की पंचमी तिथि 27 अगस्त की दोपहर 03.44 बजे आरंभ होगी, जो 28 अगस्त की शाम 05.56 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के मुताबिक, ऋषि पंचमी 28 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। 28 अगस्त की सुबह 11.05 बजे से लेकर दोपहर 01.39 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है।

ऋषि पंचमी पूजन विधि

सुबह जल्दी उठें और स्नान करके साफ कपड़े पहनें। फिर मंदिर की सफाई करें और सभी देवी-देवताओं को गंगाजल से स्नान कराएं। फिर एक साफ चौकी लें और एक लाल कपड़ा बिछाकर सप्त ऋषियों की तस्वीर स्थापित करें। अब तस्वीर के पास एक कलश भी स्थापित करें। फिर पूजा शुरू करें। ऋषियों के माथे पर तिलक लगाएं और फिर धूप-अगरबत्ती करें। अब ऋषियों को फूल-फल अर्पित करें। इसके बाद मिठाई का भोग लगाएं और फिर व्रत कथा करके आरती करें।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts