Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: "परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी पर प्रियंका चोपड़ा के कॉमेंट पर मचा बवाल, ट्रोलर्स को मिला करारा जवाब"

Vishva News / Tue, Aug 26, 2025 / Post views : 47

Share:

प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति की प्रेग्नेंसी पर जताई खुशी, सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज – यूज़र्स के कमेंट्स ने बटोरी सुर्खियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस खुशखबरी का ऐलान कपल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक प्यारे पोस्ट के जरिए किया। उन्होंने एक केक की तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा था "1+1=3" और कैप्शन में लिखा – हमारा छोटा ब्रह्मांड आने वाला है।

परिणीति की प्रेग्नेंसी न्यूज पर प्रियंका चोपड़ा ने बेहद प्यारा रिएक्शन दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “बधाई हो परिणीति और राघव।” इसके अलावा उन्होंने परिणीति के पोस्ट पर इमोजी के साथ कॉमेंट भी किया, जिस पर अब तक 6000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और यूज़र्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स को प्रियंका का यह रिएक्शन पसंद नहीं आया। कुछ ने सवाल उठाया कि क्या प्रियंका को पहले से इसकी जानकारी थी? एक यूज़र ने लिखा, “अगर आपको पहले से कुछ नहीं पता था तो फिर दिखावे के लिए इंस्टाग्राम पर क्यों बधाई दे रही हैं?” वहीं एक अन्य यूज़र ने तंज कसते हुए कहा, “AI से लिखवाने से अच्छा है कि रिश्तों में समय दीजिए।”

लेकिन प्रियंका के फैन्स भी चुप नहीं बैठे। उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा, “वो परिवार हैं, इंस्टाग्राम पर विश करना उनकी मर्जी है। तुम होते कौन हो सवाल करने वाले?” कई यूज़र्स ने ट्रोल्स को जमकर लताड़ा और प्रियंका का समर्थन किया।

प्रियंका के अलावा सोनम कपूर, नेहा धूपिया और निमरत कौर जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भी कपल को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि  परिणीति आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। फिलहाल वो ताहिर राज भसीन के साथ नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज़ में काम कर रही हैं, जिसका निर्देशन रेनज़िल डी’सिल्वा कर रहे हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts