Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: 'हमारी किडनी ले लो', प्रेमानंद महाराज को ऑफर देकर ट्रोल हुए राज कुंद्रा, उड़ी खिल्ली तो दुनिया को बताया 'अजीब'

P

PRAVEEN GUPTA / Sat, Aug 16, 2025 / Post views : 50

Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा का नाम एक बार फिर विवादों में घिर गया है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा तब कानूनी मुश्किलों में फिर घिर गए, जब एक बिजनेसमैन ने उन पर आरोप लगाया कि उसने उनकी कंपनी में निवेश के रूप में 60.48 करोड़ रुपये के करीब दिए थे, लेकिन इन रुपयों का इस्तेमाल बिजनेस में लगाने की बजाय पर्सनल खर्चों पर कर दिया। इस नए विवाद के बीच हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें दोनों आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलते नजर आए। यही नहीं, प्रेमानंद महाराज से बातचीत के दौरान राज कुंद्रा ने उन्हें अपनी किडनी देने की इच्छा भी जाहिर की। जैसे ही वीडियो सामने आया, लोग इसे पीआर स्टंट बताने लगे और राज कुंद्रा की खिल्ली उड़ने लगी। अब इस मामले पर राज कुंद्रा ने प्रतिक्रिया दी है।

वायरल वीडियो और ट्रोलिंग पर राज कुंद्रा का रिएक्शन

जैसे ही सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी देने की ख्वाहिश जाहिर करते राज कुंद्रा का वीडियो वायरल हुआ, वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। कुछ ने इसे पीआर स्टंट बताया तो कुछ ने राज कुंद्रा का मजाक उड़ा। अब राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम और X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए निराशा जाहिर की है। उनका कहना है कि लोग जजमेंटल हो चुके हैं। उनके अनुसार, उन्होंने प्रेमानंद महाराज से ये बात नेक इरादे से कही थी, ना कि पीआर के लिए।

राज कुंद्रा का पोस्ट

राज कुंद्रा ने अपने X अकाउंट पर इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- 'हम अजीब दुनिया में रहते हैं, जब कोई किसी की जान बचाने के लिए अपना एक हिस्सा देने का फैसला करता है, तो उसे पीआर स्टंट कहकर उसका मजाक उड़ाया जाता है। अगर करुणा एक स्टंट है, तो दुनिया इसे और देखे। अगर मानवता एक रणनीति है, तो ज्यादा से ज्यादा लोग इसे अपनाएं। मैं मीडिया या ट्रोल्स द्वारा मुझ पर लगाए गए लेबल से परिभाषित नहीं होता। मेरा अतीत मेरी वर्तमान की चॉइसेस को रद्द नहीं करता, और मेरे वर्तमान इरादे आपके संदेहवाद के साथ मापने के लिए नहीं हैं। आलोचना कम करो और प्यार ज्यादा करो हो सकता है तुम भी किसी की जान बचा सको।' इसी के साथ राज कुंद्रा ने राधे-राधे का हैशटैग इस्तेमाल भी किया है।

राज कुंद्रा ने जताई थी किडनी देने की इच्छा

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से बातचीत के दौरान प्रेमानंद महाराज ने बताया कि उनकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं और करीब 10 सालों से वह खराब किडनियों के साथ जी रहे हैं। प्रेमानंद महाराज की बात सुनकर राज कुंद्रा ने कहा- ‘मैं 2 सालों से आपको फॉलो कर रहा हूं। जब भी मन में कोई सवाल या डर होता है तो मुझे आपके वीडियो से सारे जवाब मिल जाते हैं। आप सबके लिए इंस्पिरेशन हैं। मैं आपकी तकलीफ जानता हूं, अगर मैं आपके काम आ सकूं तो मेरी 1 किडनी आपके नाम।'

क्या बोले प्रेमानंद महाराज?

राज कुंद्रा की बात सुनकर शिल्पा भी भौंचक्की रह गईं। राज कुंद्रा की बात सुनकर प्रेमानंद महाराज ने कहा 'नहीं… मेरे लिए यही बहुत है कि आप खुश रहें। जब तक ईश्वर का बुलावा नहीं आता, तब तक हम किडनी की वजह से दुनिया नहीं छोड़ेंगे और सत्य तो ये कि जब बुलावा आता है तो जाना ही पड़ता है। लेकिन आपका ये सदभाव हम हृदय से स्वीकार करते हैं।'

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts