Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा, : संभावित नए युद्ध की तैयारी में जुटा तेहरान

P

PRAVEEN GUPTA / Wed, May 27, 2026 / Post views : 140

Share:

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान अमेरिका के साथ संभावित नए युद्ध की आशंका को देखते हुए सैन्य और रणनीतिक तैयारियों में जुट गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान को वॉशिंगटन पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और वह होर्मुज स्ट्रेट को अपने सबसे बड़े रणनीतिक हथियार के तौर पर देख रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार ईरानी अधिकारी तीन प्रमुख मोर्चों पर काम कर रहे हैं— सैन्य तैयारी, घरेलू समर्थन और कूटनीतिक रणनीति। हालांकि बातचीत के रास्ते खुले रखे गए हैं, लेकिन ईरानी सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को हाई अलर्ट पर रखा गया है ईरान का मानना है कि होर्मुज स्ट्रेट उसकी सबसे बड़ी ताकत है, क्योंकि दुनिया के बड़े हिस्से का तेल इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है। ऐसे में किसी भी संघर्ष की स्थिति में यह क्षेत्र वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकता है।

ईरानी नेतृत्व ने साफ संकेत दिए हैं कि यदि नया संघर्ष शुरू होता है तो अमेरिका के सैन्य ठिकाने, ऊर्जा ढांचे और उससे जुड़े हित सीधे निशाने पर हो सकते हैं। कुछ दिन पहले IRGC ने भी चेतावनी दी थी कि किसी नए अमेरिकी हमले का जवाब पहले से ज्यादा आक्रामक और व्यापक होगा।

पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स

1. अमेरिकी ड्रोन मार गिराने का दावा

ईरान ने दावा किया है कि उसकी सेना ने अमेरिकी MQ-9B और RQ-4 ड्रोन को निशाना बनाया। साथ ही ईरानी हवाई क्षेत्र में घुसे F-35 लड़ाकू विमान पर भी फायरिंग किए जाने की बात कही गई है।

2. 88 दिन बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल

ईरान में 88 दिनों बाद इंटरनेट सेवाएं आंशिक रूप से बहाल हुई हैं। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेटब्लॉक्स ने इसे आधुनिक इतिहास का सबसे लंबा राष्ट्रीय इंटरनेट ब्लैकआउट बताया है। लंबे समय तक इंटरनेट बंद रहने से कारोबार और डिजिटल सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा।

3. नेतन्याहू की सुरक्षा बैठक

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षा अधिकारियों के साथ हाई लेवल सुरक्षा बैठक की। बैठक में उत्तरी सीमा और लेबनान की स्थिति पर चर्चा की गई। वहीं हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजराइली हमले भी तेज हो गए हैं।

4. ईरानी बोट्स और मिसाइल ठिकानों पर हमला

अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास बारूदी सुरंग बिछाने की तैयारी कर रही ईरानी बोट्स और बंदर अब्बास स्थित मिसाइल ठिकानों पर हमला किया। अमेरिकी सेंटकॉम ने इसे आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई बताया है। मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव के बीच पूरी दुनिया की नजर अब ईरान, अमेरिका और इजराइल की अगली रणनीति पर टिकी हुई है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts