Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

स्नेक बाइट घोटाले में पूर्व डॉक्टर गिरफ्तार : फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मुआवजा दिलाने का आरोप, कई और डॉक्टर जांच के घेरे में

Vishva News / Mon, Jul 20, 2026 / Post views : 54

Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित स्नेक बाइट मुआवजा घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर की पूर्व सिम्स डॉक्टर डॉ. प्रियंका सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने दो मामलों में सांप के काटने से मौत की फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की, जिसके आधार पर मुआवजा लेने का प्रयास किया गया।

फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि महमंद निवासी निसार खान और लता सूर्यवंशी की मौत के मामलों में फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाई गई थी। शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू हुई, जिसमें पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इससे पहले इस मामले में मृतकों के परिजन और एक वकील समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पहले भी दर्ज हो चुका है मामला

जांच एजेंसियों के अनुसार, डॉ. प्रियंका सोनी के खिलाफ पहले भी इसी तरह का मामला दर्ज है। आरोप है कि उन्होंने हार्ट अटैक से हुई मौत को भी स्नेक बाइट बताकर फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की थी। पुलिस इस मामले में भी उनसे पूछताछ की तैयारी कर रही है।

कई डॉक्टर जांच के दायरे में

फिलहाल बिलासपुर में स्नेक बाइट मुआवजा घोटाले से जुड़े 15 मामलों की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक 4 से 5 अन्य डॉक्टर भी जांच के दायरे में हैं और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Tags :

CompensationScam

FakePostmortem

MedicalFraud

SnakeBite

HealthNews

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts