Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

पत्नी और चचेरे भाई ने मिलकर की पति की हत्या : शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Vishva News / Tue, Jul 28, 2026 / Post views : 44

Share:

कवर्धा। कबीरधाम जिले की लोहारा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक की पत्नी और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद और पति के अत्यधिक शराब सेवन से परेशान होकर दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और पत्थर से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।

शव मिलने के बाद शुरू हुई जांच

26 जुलाई की सुबह ग्राम बासिनझोरी निवासी महेश साहू का शव लोहारा के बानो रोड स्थित एक दुकान के पास मिला था। शव पर गंभीर चोटों के निशान और घसीटे जाने के चिन्ह मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर फोरेंसिक जांच और साक्ष्य जुटाए गए।

पूछताछ में पत्नी ने कबूला जुर्म

जांच के दौरान मृतक की पत्नी नीता साहू से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि 25 जुलाई की रात पति के शराब पीकर विवाद करने से तंग आकर उसने अपने चचेरे भाई ओदराम साहू की मदद से पति को पकड़वाया और पत्थर से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों शव को सड़क किनारे छोड़कर स्कूटी से फरार हो गए।

पत्थर और स्कूटी जब्त, दोनों न्यायिक रिमांड पर

पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, एक्टीवा स्कूटी और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने लोगों से घरेलू विवाद की स्थिति में हिंसा का रास्ता छोड़कर कानूनी और सामाजिक सहायता लेने की अपील की।

Tags :

CrimeNews

LocalNews

CrimeInvestigation

AlcoholAbuse

MurderCase

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts