Fri, 31 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Bilaspur Crime : गणेश पंडाल के पास युवकों की गुंडागर्दी, चाकू मारकर युवक को किया घायल

Vishva News / Sat, Sep 6, 2025 / Post views : 25

Share:

बिलासपुर : गणेश पंडाल के पास युवकों ने गुंडागर्दी करते हुए जमकर बवाल मचाया। इस दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

Raipur: ED ने आतंकी राजू खान की ₹6.34 लाख की संपत्ति अटैच की, SIMI-IM फंडिंग का खुलासा

सरकंडा के देवनंदन नगर फेस-2 निवासी सत्यमदास मानिकपुरी अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले में गणेश प्रतिमा देखने निकला था। अभी वो बालाजी अस्पताल के पास पहुंचा था। इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते गीतांजली सिटी फेस-2 में रहने वाला सागर डहरे अपने दोस्त संस्कार तिवारी की समिति के पास गया था। यहां उसने सत्यम को देखकर पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगा। सत्यम ने उसे गाली देने से मना किया। फिर देखते ही देखते उनके बीच विवाद शुरू हो गया।

Flood News : कश्मीर से दिल्ली तक बारिश की मार, हिमाचल प्रदेश के लिए अलर्ट जारी, पंजाब में बाढ़ का कहर बरकरार

सत्यम ने बताया कि इस दौरान संस्कार तिवारी उसके दोस्त भुरु ठाकुर, वासु जायसवाल, सुद्धांशु जायसवाल ने जमकर मारपीट करने लगे। इस दौरान सागर डहरे ने चाकू निकाल लिया और उसके सिर के पीछे हमला कर दिया। इस हमले में सत्यम खून से लथपथ होकर घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।वारदात के बाद सत्यम के भाई द्रविड़ दास मानिकपुरी ने इस घटना की जानकारी सरकंडा पुलिस को दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, रात में घेराबंदी कर आरोपी सागर डहरे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर हमलावरों की जानकारी जुटा रही है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts