ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sat, Dec 20, 2025 / Post views : 48
दुर्ग : जिले में स्कूली छात्रों के बीच आपसी रंजिश को लेकर चाकूबाजी हुई है। चाकूबाजी में एक छात्र के बड़े भाई को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, खालसा स्कूल के एक छात्र का किसी दूसरे स्कूल के छात्र से पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद उस समय शांत हो गया, लेकिन दूसरे स्कूल का छात्र मन में रंजिश पाले रहा।
Chhattisgarh: तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत, तीन महीने में पांचवीं घटनाबदला लेने की नीयत से उसने अपने 10 से 11 साथियों को इकट्ठा किया और 19 दिसंबर को अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और उग्र था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामला पद्मनापुर थाना क्षेत्र का है। सभी छात्र नाबालिग है। 11वीं और 12वीं में अलग-अलग स्कूल में पढ़ते है। हमले के दौरान जब खालसा स्कूल के छात्र का बड़ा भाई केशव बीच-बचाव के लिए आगे आया, तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया।
जांजगीर-चांपा में PNB ATM लूट की घटना, नकाबपोश बदमाश ने महिला कर्मचारियों से लूटे 50 हजार रुपयेगंभीर रूप से घायल केशव को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, केशव को चाकू से गहरी चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन