Fri, 31 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG News : फर्जी पुलिसकर्मी ने 10 साल तक गृह विभाग को दिया चकमा, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Vishva News / Sat, Sep 6, 2025 / Post views : 23

Share:
रायपुर : पुरानी बस्ती में गिरफ्तार फर्जी पुलिसकर्मी आशीष घोष से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. उसने क्राइम ब्रांच से लेकर थानों, ट्रैफिक, एमटीओ में कई सिपाही, हवलदार और एएसआई की पोस्टिंग कराई है. पोस्टिंग के बदले उनसे हर माह पैसा लेता रहा. उसे किसी माह पैसा नहीं मिलता है तो वह गाली-गलौज करता. इतना ही नहीं एसएसपी, एडिशनल एसपी या किसी नेता को बोलकर उनके स्टाफ को हटवा देता. उसने कई लोगों के साथ ऐसा किया है. उसने पुलिस के एमटीओ में कई लोगों को पदस्थ किया है. उनसे गाड़ी व पेट्रोल तक लेता रहा. Raipur Drugs Case: मुंबई-गोवा से रायपुर तक नव्या और विधि का हाई-प्रोफाइल पार्टी नेटवर्क बेनकाब पिछले 10 साल में रायपुर में पदस्थ कई आईपीएस से भी जुड़ा रहा. बिना किसी रोक-टोक के उनके घर आना-जाना करता था. उनके नाम से लोगों को धौंस दिखाता. आरोपी के मोबाइल में कुछ ऑडियो भी मिले हैं. उसमें वह पुलिस सिपाही हवलदार को धमकी दे रहा है. आरोपी ने कुछ टीआई और एसआई की पोस्टिंग कराने का भी दावा किया है. वह अभी भी कुछ टीआई और एसआई की पोस्टिंग के लिए लगा हुआ था. कुछ नेता और संगठनों के लोगों से ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए मुलाकात की. वह पोस्टिंग के एवज में 10-12 लाख लेता था. तेलंगाना में 12 हजार करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा, 13 आरोपी दबोचे गए रायपुर पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर केस सेटलमेंट करने वाले आशीष घोष को गिरफ्तार किया. गुरुवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे 6 सितंबर तक रिमांड पर लिया गया. आशीष के पास से 2 लाख रुपये, सोने की अंगूठियां, ब्रेसलेट और अन्य सामान बरामद हुआ. उसके मोबाइल में पुलिस अधिकारियों को महंगे गिफ्ट्स देने और केस सेटलमेंट से जुड़े चैट्स मिले. कई चैट्स डिलीट होने के कारण मोबाइल साइबर लैब भेजा गया. आशीष थानों में नियमित आता-जाता था और शिकायतकर्ताओं से पैसे लेकर केस सुलझाता था.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts