ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Fri, Sep 12, 2025 / Post views : 69
Raigarh Murder Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बीते दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला में एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शवों को घर के पीछे बाड़ी में बने खाद के ढेर में छिपा दिया। इस खौफनाक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है, जो मृतक परिवार का पड़ोसी है। वहीं इस घटना में एक नाबालिग की संलिप्तता की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि देर शाम तक पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बुधराम उरांव (35 वर्ष), उसकी पत्नी सहोदरा उरांव (30 वर्ष), बेटा अरविंद उरांव (10 वर्ष) और छोटी बेटी शिवांगी (6 वर्ष) की लाश घर के पीछे स्थित खाद के ढेर में दबी हुई हालत में मिली थी। इस बीच बुधराम की सबसे बड़ी बेटी शिवानी (16 वर्ष) की जान बच गई क्योंकि वह कोटमार में रिश्तेदारों के यहां रहकर 10वीं की पढ़ाई कर रही है। पुरानी गाड़ी चलाना होगा और भी महंगा! 20 साल पुराने वाहनों पर डबल हो सकती है फिटनेस टेस्टTags :
विज्ञापन
विज्ञापन