Sun, 13 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, चौकियों पर कब्जा; 15 सैनिक शहीद

Vishva News / Sun, Oct 12, 2025 / Post views : 21

Share:
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बीते कुछ दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तानी एयर अटैक के बाद अब अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तानी सेना पर हमला कर दिया है। अभी तक की प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हमले में 15 पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई है। इसके अलावा अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की तीन चौकियों पर कब्जा कर लिया है। नवा रायपुर में 60वां DG Conference: 28-30 नवंबर को PM मोदी, अमित शाह और अजित डोभाल होंगे मौजूद हेलमंद सूचना एवं संस्कृति निदेशक राशिद हेलमंदी ने बताया कि अफगान सुरक्षा बलों ने कल रात हेलमंद के बहरामचा के शाकिज, बीबी जानी और सालेहान इलाकों में तीन घंटे तक अभियान चलाया। इस दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों से पांच कलाश्निकोव, एक राइफल, एक नाइट विजन स्कोप और एक शव बरामद किया। इन अभियानों के दौरान तीन पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है। वहीं अब तक 15 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव चल रहा है। इसी के तहत पाकिस्तान ने 9 अक्टूबर को अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को टारगेट किया था और उन पर एयर अटैक किया था। अब अफगानिस्तान की कार्रवाई में पाक सैनिकों की मौत को जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये अफगानिस्तान का पाकिस्तान को पैगाम है कि वो भी जवाबी अटैक करने की क्षमता रखता है। मिली जानकारी के मुताबिक, अफगान सेना ने नंगरहर और कुनार प्रांतों में डुरंड लाइन के पास पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला किया। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार है, जिसे अपने फैसलों की वजह से कट्टर माना जाता है। Collectors Conference 2025: सरकार खरीदेगी किसानों का हर दाना धान, CM ने की समीक्षा

तीन चौकियों पर कब्जा

सूत्रों से पता लगा है कि अफगानिस्तानी सेना ने पाकिस्तान की 3 चौकियों को कब्जे में ले लिया है। इस संघर्ष में पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगान सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को भी जोरदार पटखनी दी है। यहां पर ये बात ध्यान रखना जरूरी है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर उस वक्त अटैक किया था, जब तालिबान शासन के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी 8 दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts