Sun, 01 Nov
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: साइक्लोन Ditwah श्रीलंका में तबाही के बाद भारत की ओर, 5 राज्यों में IMD ने रेड-ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Vishva News / Sat, Nov 29, 2025 / Post views : 25

Share:
नई दिल्ली : बंगाल की खाड़ी में हलचल मचा हुआ है. पहले साइक्लोन सेन्यार और अब दितवाह तूफान. श्रीलंका में इस तूफान ने पिछले 24 से 48 घंटों में जमकर कहर बरपाया. अब यह तूफान भारत की ओर बढ़ रहा है. आज 8 बजे के करीब भारतीय इलाकों से टकरा सकता है. 5 दक्षिण भारतीय राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. सबसे अधिक प्रभावित राज्य तामिलनाडु और आंध्र प्रदेश हैं. इसके अलावा केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, उत्तर भारत में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में अभी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस पारा गिरने की संभावना है. हालांकि, शीतलहर का सामना कर रहे मध्य भारत (मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़) के कुछ हिस्सों में पारा चढ़ने की संभावना है.

साइक्लोन दितवाह भारत कब पहुंचेगा?

साइक्लोनिक स्टॉर्म दितवाह 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा रहा है. अभी यह पुडुचेरी से 330 km दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 430 km दक्षिण में, श्रीलंका के तटीय इलाके और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है. इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से तक पहुंचने की बहुत संभावना है.

श्रीलंका में दितवाह का कहर

चक्रवाती तूफ़ान दितवाह बीते दिनों श्रीलंका में जमकर कहर बरपाया. बाढ़ और लैंडस्लाइड में 69 लोगों की मारे जाने की खबर है. वहीं, दर्जनों लोग अभी लापता हैं. भारत सरकार ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत पड़ोसी देश को तत्काल मदद भेजा है. चक्रवाती तूफ़ान दितवाह ने भारत का रुख किया है. शनिवार दोपहर तक ये साइक्लोन भारतीय इलाके में प्रवेश कर सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि ये तूफान सीधे तौर पर भारतीय तट से नहीं टकराएगा. लेकिन, दक्षिण भारतीय राज्यों पर व्यापक प्रभाव छोड़ते हुए आगे बढ़ेगा. यह तूफान आज यानी शनिवार दोपहर तक तमिलनाडु तट के पास प्रवेश करेगा. हालांकि, उत्तरी दिशा में आगे बढ़ते समय यह तूफान काफी कमजोर पड़ जाएगा. इसके बावजूद ये तूफान का तामिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पुडुचेरी में मूसलाधार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने तामिलनाडु में रेड अलर्ट और कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts