ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sat, Jan 3, 2026 / Post views : 26
America Attack Venezuela: अमेरिका ने वेनेज़ुएला पर हमला कर दिया है। वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कम से कम 7 धमाकों और नीचे उड़ते हुए विमानों की आवाज सुनी गई। रशिया टुडे के मुताबिक अमेरिकी वायु सेना ने वेनेजुएला के इस्ला मार्गरीटा द्वीप पर बमबारी की है जहां सेना के टॉप बेस हैं। हमलों के बाद वेनेजुएला में इमरजेंसी लगा दी गई है। वेनेजुएला की सरकार ने अमेरिका पर आम नागरिकों और मिलिट्री ठिकानों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
IPL 2026 से मुस्तफिजुर रहमान बाहर! BCCI के आदेश पर KKR ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज को किया रिलीजशहर के अलग-अलग हिस्सों में धमाकों की तेज आवाजें सुनी गई हैं। शहर का दक्षिणी इलाका, जो एक बड़े सैन्य अड्डे के पास है, वहां बिजली भी गुल हो गई है। इससे पहले वेनेजुएला ने 5 अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अमेरिका ने एक्शन लेने की बात कही थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अमेरिका सेना आने वाले दिनों में वेनेजुएला के अंदर जमीनी हमले शुरू कर सकती है।
https://twitter.com/i/status/2007341382965571911वेनेजुएला की सरकार ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। राजधानी काराकास में धमाकों के बाद अलग-अलग इलाकों के लोग सड़कों पर निकल आए। कुछ लोगों को काराकास से जाते हुए भी देखा गया। यह ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी सेना हाल के दिनों में ड्रग तस्करी वाली नावों को निशाना बना रही है। शुक्रवार को वेनेजुएला ने कहा कि वह ड्रग तस्करी से निपटने के लिए अमेरिका के साथ एक समझौते पर बातचीत करने के लिए तैयार है।
अमेरिकी हवाई हमलों पर वेनेजुएला सरकार का बयान सामने आया है। बयान में कहा गया है कि वेनेजुएला की सरकार काराकास और मिरांडा, अरागुआ और ला गुएरा राज्यों के नागरिक और सैन्य क्षेत्रों में किए गए गंभीर सैन्य हमले की निंदा करती है। यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र चार्टर, खासकर अनुच्छेद 1 और 2 का घोर उल्लंघन है, जो संप्रभुता के सम्मान, राज्यों की कानूनी समानता और बल के इस्तेमाल पर रोक को सुनिश्चित करते हैं। ऐसा हमला अंतर्राष्ट्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा है, खासकर लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में, और लाखों लोगों की जान को गंभीर खतरे में डालता है।
CG Encounter: सुकमा-बीजापुर में सुरक्षा बलों का बड़ा हमला, 14 नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामददक्षिण अमेरिकी देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने गुरुवार को प्रसारित एक पहले से रिकॉर्ड किए गए इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला में सरकार बदलना चाहता है। मादुरो ने यह भी कहा था कि अमेरिका उसके विशाल तेल भंडार तक पहुंच हासिल करना चाहता है। मादुरो पर यूनाइटेड स्टेट्स में नार्को-टेररिज्म का आरोप लगाया गया है। पिछले सप्ताह एक डॉकिंग एरिया पर हुए ड्रोन हमले के पीछे CIA थी, माना जाता है कि इस जगह का इस्तेमाल वेनेजुएला के ड्रग कार्टेल करते थे। यह सितंबर में अमेरिका की ओर से नावों पर हमले शुरू करने के बाद वेनेजुएला की जमीन पर पहला ज्ञात सीधा ऑपरेशन था।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन