Fri, 30 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: 14 की उम्र में एक्ट्रेस ने गटक ली शराब की बोतल... हालत बिगड़ी तो पहुंची अस्पताल, देखकर पिता से नर्स ने कही थी ये बात

Vishva News / Wed, Oct 15, 2025 / Post views : 30

Share:
एक्ट्रेस और वीडियो जॉकी अनुषा दांडेकर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 2 दशक से ज्यादा का समय हो गया है और इन सालों में उन्होंने कई शोज, मूवीज और रियेलिटी शोज में काम किया है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने नए पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह अपनी जिंदगी पर भी खुलकर बात करती हैं। अब हाल ही में अनुषा दांडेकर, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा के पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने अपने बचपन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया और बताया कि जब वह 14 साल की थीं, अपनी एक गलती के चलते अस्पताल में भर्ती हो गई थीं। अनुषा ने बताया कि उन्होंने 14 साल की उम्र में शराब की पूरी बोतल गटक ली थी, जिसके चलते वह अस्पताल तक पहुंच गई थीं। PM जन आरोग्य योजना में छत्तीसगढ़ का परचम लहराया, देशभर में श्रेष्ठ राज्य का खिताब हासिल

अनुषा ने बताई अपनी सबसे बुरी आदत

मधु चोपड़ा ने जब अनुषा से उनकी "सबसे बुरी आदत" के बारे में पूछा, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "डाइट कोक शायद मेरी अब तक की सबसे बुरी आदत है।" अनुषा आगे बताती हैं कि उनने माता-पिता के भरोसे और उनकी दी गई आजादी ने उन्हें "गलत काम" करने से रोका।

जब अस्पताल में भर्ती हुईं अनुषा

अनुषा दांडेकर ने मधु चोपड़ा से बातचीत के दौरान अपने बचपन की याद साझा की। जब मधु चोपड़ा ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने कभी एल्कोहल ट्राई की है? तो जवाब में अनुषा ने हां में जवाब देते हुए बताया कि वह 14 साल की उम्र में शराब के चलते अस्पताल पहुंच गई थीं। अनुषा कहती हैं- 'हां, और मैं अस्पताल पहुंच गई थी। जब मैं 14 साल की थी, मुझे उसका स्वाद पैशन फ्रूट जैसा लगा और मुझे ये काफी अच्छा लगा, इसलिए मैंने पूरी शराब पी ली, जिसके बाद मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया। नर्स ने मेरे पापा से कहा, 'उस पर गुस्सा मत हो, वो अब फिर कभी इस तरह शराब नहीं पीएगी।' छात्राओं के सामने गाली-गलौज, प्राचार्य की शिकायत पर शराबी शिक्षक को शिक्षा विभाग ने निलंबित किया

अपनी जिंदगी में कभी ड्रग्स ट्राई नहीं करना चाहती- अनुषा

अनुषा ने बताया कि बचपन की इस घटना ने उन पर इतना गहरा असर छोड़ा कि फिर उन्होंने कभी शराब को हाथ नहीं लगाया। इसी के साथ अनुषा ने कहा कि वह कभी अपनी जिंदगी में ड्रग्स ट्राई नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा- 'मुझे कंट्रोल करने की समस्या है, तो मैं नहीं चाहती की ड्रग्स मुझे और मेरे दिमाग को कंट्रोल करे, मेरा दिमाग खराब हो जाएगा।' अनुषा ने इसी के साथ बताया कि वह स्मोकिंग से भी दूर रहती हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि उनके पिता स्मोक करते थे और उन्हें अस्थमा है, जिसके चलते वह स्मोकिंग से भी दूर रहती हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts