Tue, 04 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Bangladesh: बांग्लादेश में भीषण आग... झुग्गी-बस्ती में 1500 से अधिक झोपड़ियां जलीं, हजारों लोग बेघर

Vishva News / Thu, Nov 27, 2025 / Post views : 13

Share:
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक भीड़भाड़ वाली झुग्गी बस्ती में लगी आग ने 1500 से ज्यादा झुग्गियों को राख में तब्दील कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में हजारों लोग बेघर हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। आग मंगलवार शाम को कोराइल झुग्गी बस्ती में शुरू हुई और बुधवार को 16 घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई जा सकी। फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस डिपार्टमेंट के ड्यूटी ऑफिसर राशिद बिन खालिद ने बताया कि आग पर काबू पाने में काफी समय लगा। Delhi Red Fort Blast Case: मुजम्मिल का खुलासा, लाल किले से भी बड़ा आतंकवादी हमला था प्लान

झुग्गी बस्ती में लगभग 60000 परिवार रहते हैं

फायर सर्विस के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद ताजुल इस्लाम चौधरी ने कहा कि इस आग में करीब 1500 झुग्गियां जलकर राख हो गईं या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, और हजारों लोग अब सड़क पर आ गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस झुग्गी बस्ती में लगभग 60000 परिवार रहते हैं, जिनमें से ज्यादातर जलवायु परिवर्तन के शिकार शरणार्थी हैं। यह बस्ती 160 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैली हुई है। यह झुग्गी बस्ती ढाका के पॉश इलाकों गुलशन और बनानी के बीच में बसी है, और इसके चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे अपार्टमेंट और ऑफिस बिल्डिंग्स हैं। रात भर आग की लपटों से इलाका धुंधला हो गया और भारी धुआं फैल गया। Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में गिरावट, जानें आज के भाव

बेहद परेशान और मजबूर नजर आ रहे थे लोग

जिन लोगों के घर जल गए, वे बुधवार को मलबे में से अपनी कीमती चीजें निकालने की कोशिश कर रहे थे। वे बेहद परेशान और मजबूर नजर आ रहे थे। दमकलकर्मियों ने बताया कि संकरी गलियों की वजह से आग बुझाने में काफी मुश्किल हुई और वे समय पर पहुंच नहीं सके। 1.25 करोड़ से भी ज्यादा लोगों की आबादी वाले ढाका शहर में सैकड़ों झुग्गी बस्तियां हैं। ग्रामीण इलाकों से लोग गरीबी और शोषण की वजह से यहां आकर बसते हैं। जलवायु से जुड़ी आपदाओं की वजह से भी वे शहर की इन झुग्गियों में शरण लेते हैं, जहां वे रिक्शा चलाने, घरों में छोटे-मोटे काम या सफाई करके गुजारा करते हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts