Sun, 01 Nov
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जारी, कट्टरपंथियों ने कई मंदिरों को बनाया निशाना

Vishva News / Tue, Dec 30, 2025 / Post views : 31

Share:

बांग्लादेश में कट्टरपंथी भारत के खिलाफ नफरत फैला कर लगातार हिन्दुओं को निशाना बना रहे हैं। बांग्लादेश में जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं कट्टरपंथियों के भारत विरोधी नारे तेज हो रहे हैं। कट्टरपंथी बांग्लादेशी हिन्दुओं को निशाना बना रहे हैं। हिंदुओं के घरों जलाया जा रहा है। मंदिरों पर हमले हो रहे हैं। सोमवार को भी बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में हज़ारों दंगाइयों की भीड़ ने हिंदुओं की बस्ती पर अटैक किया और मंदिर को जला दिया।

IPL 2026 से पहले CSK के अमन खान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, गेंदबाजों की लिस्ट में बना अनचाहा इतिहास

चटगांव में भी मंदिरों पर हमला 

इससे पहले रविवार की रात ही चटगांव में भी मंदिरों पर हमला किया। मंदिरों में तोड़फोड़ की गई और मंदिरों में रखी मूर्तियों को आग के हवाले कर दिया। बांग्लादेश में आम मुसलमानों के मन में हिंदुओं के खिलाफ किस कदर जहर भरा जा चुका है, उसकी एक बानगी चटगांव में देखने को मिली, जहां एक शख्स ने कुबूल किया कि उसने मंदिर में घुसकर मूर्तियों के कपड़े उतारे और फिर आग लगा दी, क्योंकि बांग्लादेश में हिन्दुओं की कोई जगह नहीं है।

हिंदुओं के पांच घरों में आग लगाई गई

बांग्लादेश में पीरोजपुर जिले के पश्चिम डुमुरियातला गांव में भी दो हिंदुओं के पांच घरों में आग लगा दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कट्टरपंथियों ने पलाश कांति साहा को घर के अंदर बंद कर जिंदा जलाने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने मदद करके परिवार को जलते हुए घर से बाहर निकाला। अगर थोड़ी सी देर होती तो पूरा परिवार जल जाता।

पुलिस कुछ नहीं कर रही

सबसे दुखद बात ये है कि हिंदुओं के खिलाफ हिंसा कर रही भीड़ को रोकने के लिए पुलिस कुछ नहीं कर रही है। इसीलिए बांग्लादेश में हिंदू बेहद डरे हुए हैं। चटगांव के हिंदुओं ने कहा कि वो घर से नहीं निकलते, किसी सियासी जमात का न सपोर्ट करते हैं, न किसी का विरोध करते हैं। लेकिन फिर भी हिन्दुओं को जानबूझ कर निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में हिन्दू जाएं तो कहां जाएं। Vijay Rashmika Wedding: विजय देवरकोंडा–रश्मिका मंदाना की शादी तय! रॉयल पैलेस में होगा भव्य विवाह समारोह

भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा जारी

बांग्लादेश की पुलिस भी भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा को आगे बढ़ाने में शामिल हो गई है। सोमवार को ढाका पुलिस ने ये कहकर कट्टरपंथियों को भड़काया कि इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी के हत्यारे भारत भाग गए हैं। ढाका पुलिस के इस झूठे बयान का असर ये हुआ कि इंकलाब मंच के कट्टरपंथियों ने पूरे बांग्लादेश में एक बार फिर भारत विरोधी माहौल बनाना शुरू कर दिया। ढाका में इंकलाब मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और इस प्रोटेस्ट में इंकलाब मंच के सेक्रेट्री अब्दुल अल जबेर ने मोहम्मद युनूस की सरकार से बांग्लादेश में वर्क परमिट पर काम कर रहे भारतीयों को तुंरत देश से बाहर निकालने की मांग की। जबेर ने बांग्लादेश सरकार के सामने तीन मांगें रखी हैं-: पहली- उस्मान हादी के हत्यारों को 24 घंटों के भीतर भारत से वापस लाया जाए.....24 दिन के अंदर हत्यारों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाए। दूसरी- कट्टरपंथियों की दूसरी मांग है कि शरीफ उस्मान हादी की हत्या के केस में बांग्लादेश भारत के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट में अपील करे। तीसरी- वर्क परमिट सस्पेंड करके 24 घंटे के भीतर सभी भारतीयों को बांग्लादेश से बाहर निकाला जाए।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts