Fri, 30 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंदू दुकानदार की बेरहमी से हत्या, लगातार हो रहे हमले

Vishva News / Tue, Jan 6, 2026 / Post views : 43

Share:
Bangladesh Violence : बांग्लादेश में बीते कई दिनों से हिंदुओं का कत्लेआम लगातार जारी है। कट्टरपंथियों की हिंसक भीड़ लगातार हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बना रही है जिस कारण लोगों में खौफ फैला हुआ है। सोमवार को बांग्लादेश से राणा प्रताप बैरागी नाम के युवक की हत्या की जानकारी सामने आई थी। अब सोमवार को देर रात एक और हिंदू युवक मोनी चक्रवर्ती के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मृतक का नाम मोनी चक्रवर्ती बताया जा रहा है। Gold Price Today: 6 जनवरी को सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें ताजा रेट

कैसे हुई हत्या?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश में राणा प्रताप बैरागी की हत्या के कुछ ही घंटों के भीतर एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी गई है। ये घटना 5 जनवरी 2026 को रात करीब 10 बजे, नरसिंग्दी जिले के पोलाश उपजिला के चोर्सिंदूर बाज़ार में घटी है। यहां एक हिंदू दुकानदार मोनी चक्रवर्ती पर बदमाशों ने धारदार हथियारों से अचानक हमला कर दिया और उन्हें गंभीर हालत में छोड़ दिया। बाद में चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई। मोनी, मदन चक्रवर्ती के सबसे बड़े बेटे थे।

लगातार हो रही है हिंदुओं की हत्या

राणा प्रताप बैरागी और मोनी चक्रवर्ती की हत्या ऐसे समय में हुई है, जब बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा के कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले दीपू चंद्र दास नाम के एक हिंदू फैक्ट्री कर्मचारी की भीड़ द्वारा पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद अमृत मंडल नाम के एक अन्य हिंदू युवक की भी हाल के दिनों में हत्या कर दी गई। तो मयमनसिंह जिले में बजेंद्र बिस्वास नाम के हिंदू युवक को उसके साथी गार्ड ने गोली मार दी थी। वहीं खोकन दास नाम के एक हिंदू कारोबारी की भी भीड़ के हमले में गंभीर चोट के बाद मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बीच राणा प्रताप बैरागी और फिर मोनी चक्रवर्ती की हत्या ने एक बार फिर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ये तीन हफ्ते में ये छठी वारदात है जिसमें हिंदू युवक की हत्या की गई। Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, 06 जनवरी 2026 के लेटेस्ट रेट जानें

हिंदू विधवा से गैंगरेप

एक तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या का सिलसिला जारी है तो वहीं एक हिंदू विधवा के गैंगरेप का मामला सामने आया है। कट्टरपंथियों ने महिला के रिश्तेदारों को कमरे में बंद कर दिया..और महिला की रेप के बाद पेड़ से बांधकर पिटाई की, उसके बाल काट डाले। एक महिला के साथ कट्टरपंथियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। घटना बांग्लादेश के झेनैदाह जिले के कालिगंज की है, जहां नादिपारा इलाके में दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि यहां के 40 वर्षीय हिंदू विधवा महिला के साथ पहले बलात्कार किया और फिर उसे पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अपने साथ हुई दरिंदगी के बाद...महिला बेहोश हो गई और स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में महिला ने आरोपी शाहीन और उसके साथी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts