Fri, 30 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: UPI पेमेंट में सावधानी: ये गलतियां करने पर मिनटों में हो सकता है बैंक अकाउंट खाली

Vishva News / Sat, Jan 3, 2026 / Post views : 33

Share:
आजकल ऑनलाइन लेनदेन के लिए यूपीआई का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है. इसे यूज करना एकदम आसान है और ज्यादा झंझट भी नहीं लगता. यूजर को सिर्फ QR कोड स्कैन कर रकम डालनी है और कई बार तो पिन नंबर डालने की भी जरूरत नहीं पड़ती. बस पलक झपकते ही पेमेंट कंप्लीट हो जाती है. हालांकि, इसका यूज एकदम आसान है, लेकिन अगर कुछ गलतियां हो जाएं तो आपका बैंक अकांउट मिनटों में ही खाली हो सकता है. रोजाना हजारों लोगों के साथ ऐसा हो भी रहा है. इसलिए यूपीआई यूज करते समय कई गलतियों से बचने की जरूरत हैं. बिलासपुर में सरेराह लूट: बाइक सवार बदमाशों ने मोपेड सवार दंपती से छीना महिला का पर्स

किसी से शेयर न करें यूपीआई पिन

यूपीआई पिन से ही आपका अकाउंट सुरक्षित है. अगर यह किसी को पता लग जाता है तो आपके अकाउंट से सारा पैसा उड़ाया जा सकता है. इसलिए कभी भी किसी के भी साथ पिन शेयर नहीं करना चाहिए. अगर कोई आपसे सरकारी या बैंक अधिकारी बनकर भी पिन पूछ रहा है तो शेयर करने से बचें. असली बैंक या सरकारी अधिकारी कभी भी आपसे यूपीआई पिन नहीं पूछेंगे.

लालच में आकर लिंक पर क्लिक करने से बचें

स्कैमर लोगों को चूना लगाने के लिए रिफंड या रिवॉर्ड के नाम पर फर्जी लिंक भेजते रहते हैं. अगर आपके पास भी किसी पेमेंट के बदले रिफंड के लिए अनजान नंबर से मैसेज या मेल आया है तो सतर्क रहें. भूलकर भी इन पर क्लिक न करें. ये सब आपके डिवाइस की एक्सेस लेने के तरीके होते हैं.

QR कोड को गौर से देखें

जल्दबाजी में QR कोड को स्कैन न करें. पहले यह देखें कि QR कोड ऊपर से तो नहीं चिपकाया गया है. इसके अलावा कोड को स्कैन करने के बाद हमेशा रिसीवर का नाम कंफर्म करें. इसके बाद ही पेमेंट करें. इसके अलावा पार्किंग जैसे दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर लगे QR कोड को स्कैन करने से बचना चाहिए. नए साल की बड़ी पहल: वंदे भारत एक्सप्रेस में अब महिला टीसी संभालेंगी कमान

अनजान लिंक से डाउनलोड न करें यूपीआई ऐप

अगर कोई अनजान आदमी आपको ऑफर का लालच देकर किसी लिंक से यूपीआई ऐप डाउनलोड करने को कहता है तो इससे बचना चाहिए. हमेशा गूगल प्ले स्टोर या ऐप्पल ऐप स्टोर जैसे ऑफिशियल सोर्स से ही ऐप्स डाउनलोड करें.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts