Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: भारतीय तटरक्षक बल की बड़ी कार्रवाई, बांग्लादेशी नौकाओं पर छापा, 79 गिरफ्तार

Vishva News / Wed, Nov 19, 2025 / Post views : 13

Share:
भारतीय तटरक्षक बल ने बांग्लादेशी नौकाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईको) में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में तीन बांग्लादेशी नौकाओं को जब्त किया गया है और इस पर सवार 79 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी है कि उन्होंने उत्तरी बंगाल की खाड़ी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के जहाजों द्वारा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा की निगरानी के दौरान ये कार्रवाई की है। Anmol Bishnoi: अमेरिका से भारत वापस लाया जा रहा अनमोल बिश्नोई, जानें किस मामले में थी उसे तलाश

क्या है आरोप

भारतीय तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि बांग्लादेशी नौकाओं पर भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप है। भारतीय तटरक्षक बल ने बताया है कि नियमित निगरानी के दौरान बांग्लादेश की मछली पकड़ने वाली नौकाएं भारतीय जल सीमा के भीतर पाई गईं। ये काम भारतीय समुद्री क्षेत्र (विदेशी जहाजों द्वारा मछली पकड़ने का विनियमन) अधिनियम, 1981 का उल्लंघन है।

जांच में क्या पता लगा

भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारी ने जानकारी दी है कि नौकाओं को रोका गया और जांच में पाया गया कि किसी भी चालक दल के सदस्य के पास भारत के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने का वैध प्राधिकार या परमिट नहीं था। इसके बाद नाव की जांच की गई और  मछली पकड़ने के उपकरण और पकड़ी गई ताज़ी मछलियों से अवैध मछली पकड़ने के काम की पुष्टि हुई है। VIDEO: जापान में सकुराजिमा ज्वालामुखी में भीषण विस्फोट, राख का गुबार 14,400 फीट तक फैला, कई प्रान्तों में चेतावनी

क्या कार्रवाई की गई

भारतीय तटरक्षक बल ने जांच के बाद बांग्लादेश की तीनों मछली पकड़ने वाली नावों को जब्त कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी चालक दल के सदस्यों को वहां से पकड़कर पश्चिम बंगाल के फ्रेजरगंज ले जाया गया है। यहां पर आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें मरीन पुलिस को सौंप दिया गया।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts