Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: : भाजपा को बहुमत, ममता का किला ढहा

P

PRAVEEN GUPTA / Mon, May 4, 2026 / Post views : 117

Share:

रायपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए सत्ता की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। अब तक सामने आए परिणामों के अनुसार भाजपा ने 195 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 92 सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस को 1 और अन्य के खाते में 4 सीटें गई हैं। बहुमत का आंकड़ा 148 है, जिसे भाजपा ने आसानी से पार कर लिया। करीब 15 वर्षों से सत्ता में काबिज ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

चुनाव परिणाम के पीछे है कई बड़े कारण

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार राज्य में सत्ता परिवर्तन की मजबूत लहर देखने को मिली। चुनाव परिणामों के पीछे कई बड़े कारण बताए जा रहे हैं। भाजपा का संगठनात्मक विस्तार, हिंदुत्व का मुद्दा और केंद्रीय नेतृत्व का आक्रामक प्रचार अभियान प्रमुख रहे। वहीं टीएमसी के खिलाफ एंटी-इंकम्बेंसी और संगठन में अंदरूनी असंतोष भी हार की वजह बना।

भाजपा के चुनावी रैलियो में मिला व्यापक जनसमर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैलियों के दौरान राज्य में व्यापक जनसमर्थन जुटाया। उनकी सभाओं में भारी भीड़ उमड़ी, जिसका असर चुनाव नतीजों में साफ दिखाई दिया। इसके अलावा सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई, जिससे निष्पक्ष चुनाव कराने में मदद मिली। बताया जा रहा है कि इस चुनाव में युवा मतदाताओं ने निर्णायक भूमिका निभाई। वहीं, मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) भी एक अहम फैक्टर साबित हुआ, जिसमें लाखों नए वोटर जुड़े। इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6:30 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राज्य की राजनीति में यह बदलाव आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर डाल सकता है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts