Sun, 13 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

असम विधानसभा चुनाव 2026: : भाजपा की प्रचंड जीत, 98 सीटों के साथ सत्ता बरकरार

P

PRAVEEN GUPTA / Mon, May 4, 2026 / Post views : 105

Share:

रायपुर। असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। 126 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 98 सीटें जीतकर सत्ता पर मजबूत पकड़ बनाई, जबकि कांग्रेस को 25 सीटों से संतोष करना पड़ा। अन्य दलों और निर्दलीयों को कुल 3 सीटें मिलीं। बहुमत के लिए 64 सीटों की आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। चुनाव परिणामों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री सरमा ने इस जीत को जनता का विश्वास और सरकार की योजनाओं का परिणाम बताया।

बांग्लादेशी घुसपैठ, क्षेत्रीय पहचान और हिंदुत्व जैसे मुद्दे प्रमुख रहे

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस चुनाव में बांग्लादेशी घुसपैठ, क्षेत्रीय पहचान और हिंदुत्व जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। इसके साथ ही 2023 के परिसीमन का असर भी चुनावी समीकरणों में साफ देखा गया। वहीं कांग्रेस ने कुछ क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन कुल मिलाकर भाजपा की बढ़त को चुनौती नहीं दे सकी। चुनाव के दौरान कई आरोप-प्रत्यारोप भी लगे, जिनमें मुख्यमंत्री के परिवार को लेकर विवाद भी शामिल रहा। सरकार की योजनाओं, खासकर महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी भाजपा को लाभ मिला। कुल मिलाकर असम में भाजपा की यह जीत आने वाले समय की राजनीति के लिए अहम मानी जा रही है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts