Mon, 14 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Boat Accident: नदी में पेड़ की डाल से टकराकर डूबी नौका, कम से कम 31 लोगों की मौत; कई लापता

Vishva News / Thu, Sep 4, 2025 / Post views : 34

Share:
अबुजा (नाइजीरिया): उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक बड़ी नौका दुर्घटना हुई है। यहां की एक नदी में पेड़ की डालों से टककाकर नाव गहरे पानी में डूब गई। इस जल दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। नई GST का बड़ा तोहफा: डिशवॉशर, सिलाई मशीन और बर्तन सब सस्ते, हाउसवाइव्स की दिवाली हुई शानदार

नाइजीरिया की आपात एजेंसी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी हुसैनी इसाह ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि यह ओवरलोडेड (अत्यधिक भरी हुई) नाव नाइजर राज्य के बोरगु क्षेत्र में एक पेड़ के तने से टकरा गई। नाव में लगभग 90 लोग सवार थे। इसाह ने बताया कि अब तक 50 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन लापता लोगों की सही संख्या अभी पता नहीं चल पाई है, क्योंकि खोज और बचाव अभियान अभी जारी है। CG Crime : नशे के सौदागरों में खूनी भिड़ंत, सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल

दुर्घटना की क्या थी वजह?

बारिश के मौसम में नाइजीरिया के दूरदराज़ के इलाकों में नाव दुर्घटनाएं आम बात हैं। इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण अत्यधिक भार, खराब रखरखाव और सुरक्षा उपायों की कमी है। विश्लेषकों का कहना है कि इनमें से कई नावें बिना लाइफ जैकेट के संचालित होती हैं। पिछले महीने भी, देश के उत्तर-पश्चिमी सोकोतो राज्य में एक नाव पलटने की घटना में 25 लोग लापता हो गए थे।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts