Sat, 31 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Bollywood Actor के खौफनाक स्टंट, आंखों पर डाली खौलती वैक्स, फैंस के उड़े होश...

Vishva News / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 27

Share:
एक्टर विद्युत जामवाल अपने जज्बे के लिए जाने जाते हैं। वो अपने क्रेजी करतबों से लोगों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। एक्टिंग के साथ ही मार्शल आर्ट्स की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले विद्युत जामवाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस को हैरानी और रोमांच दोनों से भर दिया है। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में विद्युत अपने चेहरे पर गर्म और पिघला हुआ मोम डालते हुए नजर आ रहे हैं। यह क्लिप सामने आते ही तेजी से वायरल हो गई और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन सामने आ रहे हैं। Bihar Cricket Team Record: बिहार क्रिकेट टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड… वनडे इतिहास में ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा गया

विद्युत ने दिखाया करतब

वीडियो में विद्युत एक स्टेज पर मार्शल आर्ट्स वाले कपड़ों में दिखाई देते हैं। उन्होंने हरी शर्ट और सफेद धोती पैंट पहन रखी है और सिर पर काले रंग का कपड़ा बंधा हुआ है। वह फर्श पर बैठे हुए ड्रम की तेज थाप पर थिरकते दिखते हैं, जबकि उनके चारों ओर कुछ लोग खड़े नजर आते हैं। माहौल पूरी तरह से एक रिचुअल या पारंपरिक योद्धा अभ्यास जैसा प्रतीत होता है। कुछ ही पलों बाद विद्युत दो जलती हुई मोमबत्तियां उठाते हैं और उनका पिघला हुआ मोम अपने चेहरे पर डाल लेते हैं। इसके बावजूद वह बिना रुके नाचते रहते हैं, जो उनकी शारीरिक और मानसिक मजबूती दोनों को दर्शाता है।

Turkey Plane Crash: Libya के आर्मी चीफ समेत 7 की मौत, हादसे ने मचाई तबाही

लोगों का रिएक्शन

इसी दौरान वीडियो में एक लड़की आंखों पर पट्टी बांधकर उनकी ओर बढ़ती हुई दिखाई देती है, जिससे पूरा सीन और भी रहस्यमय और तीव्र हो जाता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए विद्युत ने कैप्शन में लिखा, 'प्राचीन कलारीपयट्टू और योग का सम्मान करते हुए, जो हमें अपनी सीमाओं को पार करने की शक्ति देते हैं।' इसके आगे उन्होंने लिखा, 'मोमबत्ती का मोम और आंखों पर पट्टी, योद्धा भावना का प्रमाण!' इस पोस्ट पर इंडस्ट्री और फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक्ट्रेस अदा शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आग लगा दी स्टेज पे और अपने आप पे भी।' वहीं एक यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा, 'यह डरावना था, उम्मीद है वह ठीक होंगे।' एक फैन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, 'विद्युत सर, आप बिल्कुल अविश्वसनीय हैं,' जबकि एक अन्य ने लिखा, 'आप भारत का गौरव हैं।'

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts