Sun, 13 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: दिल दहला देने वाला हादसा: खाई में गिरी बस, 15 लोगों ने गंवाई जान

Vishva News / Fri, Sep 5, 2025 / Post views : 22

Share:
कोलंबो: श्रीलंका के उवा प्रांत स्थित बडुल्ला ज़िले में एक दर्दनाक बस दुर्घटना हुई है। इसमें कम से कम 15 लोगों की जान चली गई, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बृहस्पतिवार रात उस समय हुआ, जब एक निजी बस लगभग 1000 फीट गहरी खाई में गिर गई। Womens Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप में भारतीय महिला टीम की धमाकेदार शुरुआत, थाईलैंड पर एकतरफा जीत

रेस्क्यू ऑपरेशन कर घायलों को पहुंचाया अस्पताल

श्रीलंकाई पुलिस ने शुक्रवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बस में सवार सभी यात्री दक्षिणी श्रीलंका के तांगाल्ले शहर से एक पर्यटन यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान जब बस एल्ला कस्बे के पास पहुंची, तो स्थानीय समयानुसार रात करीब 9 बजे एक तेज़ मोड़ पर उसकी सामने से आ रही एक जीप से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क की रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद सेना, पुलिस, आपदा प्रबंधन बल और स्थानीय निवासियों ने मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। न्यूज़फर्स्ट वेब पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, बचाव कार्य रातभर जारी रहा और खाई से यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। CG CRIME : जज के बंगले में चोरी, सुरक्षा पर सवाल; कलेक्टर-एसपी रहते हैं बगल में

मृतकों में 9 महिलाएं शामिल

मृतकों में नौ महिलाएं शामिल हैं और सभी लोग तांगाल्ले अर्बन काउंसिल (नगर परिषद) के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। ये सभी एक शैक्षणिक यात्रा पर निकले थे, लेकिन यह सफर एक भीषण त्रासदी में बदल गया। आदादेरेना समाचार पोर्टल के मुताबिक, सभी घायलों को बडुल्ला टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार घायलों की निगरानी कर रही है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts