Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: चीन का ‘शेनझोउ-21’ मिशन सफल: 3 एस्ट्रोनॉट्स और 4 चूहे रिकॉर्ड समय में पहुंचे अंतरिक्ष स्टेशन

Vishva News / Sat, Nov 1, 2025 / Post views : 14

Share:
जिउक्वान (चीन): चीन का अंतरिक्ष यान ‘शेनझोउ-21’ 4 चूहों और 3 एस्ट्रोनॉट्स को लेकर अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया है। चीन ने शनिवार को बताया कि उसका यह यान सफलतापूर्वक देश के अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ गया है। इसके सफल प्रक्षेपण के बाद यह यान तीन सदस्यीय दल के साथ रिकॉर्ड समय में अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचा। ‘हिम्मत हो तो कुछ भी मुमकिन’ — गर्भावस्था में भी नहीं टूटी सोनिका की जिद, 145 किलो उठाकर बनीं प्रेरणा

साढ़े तीन घंटे में अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा शेनझोउ-21

चाइना मेंड स्पेस एजेंसी (CMSA) के अनुसार यान के स्टेशन से जुड़ने की प्रक्रिया लगभग साढ़े तीन घंटे में पूरी हुई, जो पिछले अभियान की तुलना में तीन घंटे तेज रही। ‘शेनझोउ-21’ ने शुक्रवार रात स्थानीय समयानुसार 11 बजकर 44 मिनट पर उत्तर-पश्चिम चीन के जिउक्वान प्रक्षेपण केंद्र से उड़ान भरी थी। यान के तीनों अंतरिक्ष यात्री अब स्टेशन के ‘तियान्हे कोर मॉड्यूल’ में प्रवेश करेंगे। दल का नेतृत्व पायलट और कमांडर झांग लू कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘शेनझोउ-15’ मिशन का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनके साथ पहली बार अंतरिक्ष यात्रा पर जा रहे वू फी (32) हैं , जो एक इंजीनियर हैं और अब तक के चीन के सबसे युवा अंतरिक्ष यात्री माने जा रहे हैं। तीसरे सदस्य झांग होंगझांग हैं, जो पेलोड विशेषज्ञ हैं और पहले नई ऊर्जा व उन्नत सामग्रियों पर शोध कार्य कर चुके हैं।

क्या है चीन का प्लान

चीन के प्लान के तहत तीनों अंतरिक्ष यात्री लगभग छह महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे जैव प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष चिकित्सा, पदार्थ विज्ञान और अन्य विषयों से संबंधित 27 वैज्ञानिक और अनुप्रयुक्त प्रयोगों पर काम करेंगे। इस मिशन की एक विशेष उपलब्धि यह भी है कि चीन ने पहली बार अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर चूहे भेजा है। चीनी विज्ञान अकादमी के इंजीनियर हान पेई ने बताया कि चार चूहों (दो नर और दो मादा) पर नजर रखी जाएगी, ताकि यह अध्ययन किया जा सके कि भारहीनता और सीमितता उनके व्यवहार को कैसे प्रभावित करती है। आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत.. कई घायल

300 चूहों में हुआ 4 का चुनाव

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, 60 दिनों के गहन प्रशिक्षण के बाद 300 चूहों में से इन चार चूहों का चयन किया गया। चाइना नेशनल रेडियो ने बताया कि ये चूहे अंतरिक्ष स्टेशन में पांच से सात दिन रहेंगे और फिर ‘शेनझोउ-20’ के जरिये पृथ्वी पर लौट आएंगे।

चांद पर यात्री भेजने की योजना

चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी के प्रवक्ता झांग जिंगबो ने कहा कि चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री भेजने की योजना के तहत अनुसंधान और विकास कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। साथ ही पाकिस्तान के साथ सहयोग के तहत दो पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण के लिए चीन भेजने की प्रक्रिया भी जारी है। इनमें से एक को पेलोड विशेषज्ञ के रूप में एक अल्पकालिक मिशन पर भेजने की योजना है, जो किसी विदेशी अंतरिक्ष यात्री की चीन के अंतरिक्ष स्टेशन की पहली यात्रा होगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts