Sat, 31 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Cold Feet: ठंडे पैरों के पीछे छिपी हो सकती है गंभीर स्वास्थ्य समस्या, समझें इसके कारण

Vishva News / Mon, Jan 5, 2026 / Post views : 48

Share:
Cold Feet: सर्दियों के मौसम में जब भी हम अपने बिस्तर पर जाते हैं तो अपने पूरे शरीर को रजाई या कंबल से मुंह से लेकर पैरों तक ढक लेते हैं. साथ ही कमरे को पूरी तरह बंद कर हीटर भी चला लेते हैं, ताकि किसी भी तरह की ठंड आप तक न पहुंचे. लेकिन अगर रजाई में ढके रहने और हीटर चलने के बाद भी आपके पैर ठंडे रहते हैं, तो यह चिंता का विषय है. अगर आपने पैरों में गर्म जुराबें भी पहन रखी हैं और फिर भी पैर ठंडे हैं, तो यह कई बीमारियों के संकेत हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है. इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि आपको किन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. CG CRIME: सीआरपीएफ अफसर ने डॉक्टर के खाते से 4 लाख रुपये ट्रांसफर किए, पुलिस ने शुरू की जांच

ब्लड सर्कुलेशन कमजोर होना

अगर सर्दियों में रजाई या गर्म जुराबें पहनने के बाद भी आपके पैर ठंडे रहते हैं, तो इसका कारण ब्लड सर्कुलेशन हो सकता है. जब पैरों की नसों में खून सही से नहीं पहुंच पाता, तो उस हिस्से में गर्मी नहीं बन पाती. इसी वजह से पैरों में ठंडक बनी रहती है. अगर पैरों में खून का सर्कुलेशन ठीक नहीं है, तो सुन्नपन, दर्द और भारीपन जैसी शिकायतें हो सकती हैं, जो शरीर के लिए खतरनाक हैं.

खराब कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना

खून में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) की मात्रा बढ़ने पर ठंड से बचाव के बावजूद पैर ठंडे रह सकते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नसों में कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है, जिससे ब्लड का सर्कुलेशन धीमा हो जाता है. सबसे खतरनाक बात यह है कि इसकी जानकारी जल्दी नहीं मिलती. जब नसें ज्यादा ब्लॉक हो जाती हैं, तब जाकर बीमारी के लक्षण दिखते हैं. अगर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है, तो हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.

डायबिटीज का असर

डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की पैरों की नसें कमजोर हो जाती हैं. इससे खून की नलियां सख्त और संकरी हो जाती हैं. ठंड के मौसम में ये नसें और ज्यादा सिकुड़ जाती हैं. जब पैरों तक पर्याप्त मात्रा में ब्लड का सर्कुलेशन नहीं हो पाता, तो ठंडे पैरों की समस्या शुरू हो जाती है. Sukma Encounter: 60 लाख के इनामी माओवादी ढेर, हार्डकोर नक्सली वेट्टी मंगड़ू उर्फ मुक्का भी मारा गया

हीमोग्लोबिन की कमी और एनीमिया

अगर खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है, तो एनीमिया जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है. जब शरीर में खून की कमी होती है, तो शरीर पर्याप्त मात्रा में गर्मी नहीं बना पाता. एनीमिया की वजह से शरीर में ठंडक बनी रहती है और कमजोरी, हाथ-पैरों में सुन्नपन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.  

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts