Sun, 01 Nov
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Cyclone Ditwah : चक्रवाती तूफान 'दित्वाह' भारत में दस्तक देने को तैयार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में अलर्ट

Vishva News / Sun, Nov 30, 2025 / Post views : 45

Share:

Cyclone Ditwah : चक्रवाती तूफान 'दित्वाह' भारत की धरती पर दस्तक देने वाला है। भारत के तटीय राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह तूफान शनिवार दोपहर को श्रीलंका से निकला, जिसमें कम से कम 153 लोगों की मौत हो गई और 191 लोग लापता हैं। चेन्नई समेत तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़कने के आसार हैं।

Sai Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में 3 दिसंबर को कैबिनेट बैठक, शीतकालीन सत्र और अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

अभी कहां है तूफान 'दित्वाह'?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार,चक्रवाती तूफान दित्वाह पिछले 12 घंटों से 05 किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा है और यह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है। सुबह 2 बजे तक यह भारतीय तट वेदारण्यम से 90 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व, कराईकल से 90 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व और पुडुचेरी से 160 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में था।

मौसम विभाग के अनुसार,तूफान के नॉर्थ तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों के समांतर उत्तर की ओर बढ़ने की उम्मीद है। आज दोपहर और शाम तक यह तमिलनाडु-पुडुचेरी तट से क्रमशः 70 किलोमीटर और 30 किलोमीटर की न्यूनतम दूरी पर केंद्रित होगा। हालांकि, तूफान के लैंडफॉल (तट से टकराने) की संभावना कम है, लेकिन तट के इतना करीब से गुजरना भारी बारिश और तेज हवाओं का गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी के दामों में बड़ा उछाल, जानिए आज का 20, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट

तूफान दित्वाह का प्रभाव

  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
  • चेन्नई समेत तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • नागपट्टिनम जिले के वेदारण्यम के पास कोडियाकराई बीच इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश दर्ज की गई।

समुद्री हलचल बढ़ी

बंगाल की खाड़ी में आए इस तूफान के असर से पुडुचेरी में समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगी हैं। तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने का काम जारी है। पुलिस लोगों को समुद्र के किनारे से हटा रही है और आस-पास के इलाकों में नहीं जाने की चेतावनी जारी की गई है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts