Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Delhi Bomb Threat: दिल्ली में बम धमाके की धमकी से हड़कंप, 4 अदालतें और 2 CRPF स्कूल खाली कराए गए

Vishva News / Tue, Nov 18, 2025 / Post views : 14

Share:
Delhi Bomb Threat: लाल किला धमाके के बाद दिल्ली में दहशत का माहौल और गहरा गया है। राजधानी पहले से ही हाई-अलर्ट पर है, इसी बीच मंगलवार सुबह एक फोन कॉल ने सुरक्षा एजेंसियों को फिर से सक्रिय कर दिया। कॉलर ने दावा किया कि दिल्ली की दो CRPF स्कूलों और तीन जिला अदालतों में बम होने की धमकी वाला ईमेल आया है। इन अदालतों में साकेत कोर्ट और पटियाला हाउस कोर्ट भी शामिल हैं।इनपुट मिलते ही दिल्ली पुलिस ने सभी पांचों स्थानों को फौरन खाली कराया और बम स्क्वाड के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। डॉग स्क्वाड, स्थानीय पुलिस और स्पेशल सेल की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।फिलहाल पुलिस मेल और फोन कॉल के सोर्स की जांच कर रही है और इसे लाल किला विस्फोट के बाद जारी घटनाओं की कड़ी के रूप में भी देख रही है। छत्तीसगढ़-AP बॉर्डर पर बड़ी जीत: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को ढेर किया, कुख्यात हिडमा के मारे जाने की खबर दिल्ली में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। मंगलवार सुबह दो सीआरपीएफ स्कूलों—द्वारका स्थित CRPF स्कूल और प्रशांत विहार के CRPF स्कूल—को धमकी भरा पीसीआर कॉल मिला। कॉल करने वाले ने दावा किया कि दोनों स्कूलों में बम रखा गया है। धमकी देने के तुरंत बाद कॉलर ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। इसके साथ ही दिल्ली की तीन जिला अदालतों को भी ईमेल के ज़रिए बम रखे होने की सूचना भेजी गई। साकेत कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और वहां सघन तलाशी अभियान चल रहा है। पटियाला हाउस कोर्ट में भी बम की धमकी के बाद तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। तीसरी अदालत में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है और तलाशी जारी है। पुलिस, बम डिस्पोज़ल स्क्वाड और स्पेशल सेल की टीमें सभी स्थानों पर मौजूद हैं। धमकी भरे कॉल और ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। छत्तीसगढ़ व्यापम के कड़े निर्देश: ड्रेस कोड व नियमों का उल्लंघन हुआ तो परीक्षा से होगी सीधी छुट्टी दिल्ली की साकेत जिला अदालत में मंगलवार सुबह बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। सभी अधिवक्ता, वादी और कर्मचारी अदालत भवनों से बाहर निकल आए। सुरक्षा कारणों से अगले दो घंटे के लिए सभी न्यायिक प्रक्रियाएं स्थगित कर दी गई हैं। पुलिस व बम निरोधक दस्ता परिसर की तलाशी में जुटा हुआ है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts