Wed, 29 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

'हिंदू राष्ट्र' और 'धर्मनिरपेक्षता' पर पुराने बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में, वीडियो को लेकर तेज हुई बहस

समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

सूचना

hello php

: Delhi Earthquake: दिल्ली में भूकंप के झटके, जानें कितनी थी तीव्रता और कहां था केंद्र

Vishva News / Mon, Jan 19, 2026 / Post views : 22

Share:
Delhi Earthquake: भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ती ही चली जा रही हैं। बार-बार धरती हिलने की घटनाओं के कारण लोगों के मन में खौफ बढ़ता चला जा रहा है। बीते कुछ समय में म्यांमार, अफगानिस्तान समेत कई देशों में भूकंप के कारण हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस बीच अब भारत की राजधानी दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से राहत के आसार, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

कितनी थी भूकंप की तीव्रता?

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में भूकंप सोमवार को सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर आया है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 मापी गई है। इस भूकंप का केद्र उत्तरी दिल्ली में धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के कारण अब तक किसी तरह से जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। Rashifal 19 January 2026 : आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? 19 जनवरी 2025 राशियों की पूरी जानकारी

कच्छ में भी आया था भूकंप

इससे पहले शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात गुजरात के कच्छ जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज की गई थी। भूकंप के कारण स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल हो गया था। दी गई जानकारी के मुताबिक, कच्छ में भूकंप रात को 1  बजकर 22 मिनट पर आया था। इसका केंद्र जिले के खावड़ा से लगभग 55 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में था। बता दें कि कच्छ को सबसे ज्यादा भूकंप के जोखिम वाले क्षेत्र में गिना जाता है। साल 2001 में कच्छ जिले के भुज में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 13,800 लोगों की मौत हुई थी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts