Fri, 30 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Delhi Violence: फैज-ए-इलाही दरगाह के पास अवैध निर्माण हटाने गई पुलिस-MCD टीम पर हमला, कई घायल

Vishva News / Wed, Jan 7, 2026 / Post views : 43

Share:
Delhi Violence: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हिंसा हुई है। दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास 6-7 जनवरी की आधी देर रात भारी बवाल हुआ। फैज-ए-इलाही दरगाह के बाहर अवैध निर्माण हटाने पहुंची दिल्ली पुलिस-MCD टीम पर भीड़ ने पथराव किया। पथराव में कई पुलिसकर्मी-अधिकारी घायल हुए हैं। इसके बाद हालात को संभालने के लिए दिल्ली पुलिस  ने आंसू गैस के गोले छोड़े। एमसीडी ने 17 बुलडोजर से यहां बने बारात घर, डायग्नोस्टिक सेंटर, दुकानों को ढहाया। Raipur Hit And Run Case : पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के बेटे की गिरफ्तारी, हिट एंड रन मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने कम से कम 4-5 दर्जन आंसू गैस के गोले चलाए हैं। ऐसे में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास देर रात में हालत बेहद खराब दिखे। तुर्कमान गेट की तंग गलियों में पुलिसकर्मी घुसे और उपद्रवियों को कंट्रोल करने की कोशिश की। दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने फैज-ए-इलाही दरगाह के पास बने अवैध निर्माण को हटाने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस और एमसीडी की टीम  6 और 7 जनवरी की दरमियानी रात यानी बुधवार रात करीब 1 बजे तुर्कमान गेट पर फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण को हटाने के लिए एक डिमोलिशन ड्राइव शुरू किया गया। इस कार्रवाई के लिए मौके पर रात में 30 से ज्यादा बुलडोजर पहुंचे थे। MCD अधिकारियों ने बताया कि यह ड्राइव फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध ढांचों को हटाने के लिए चलाया गया। टीम अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी तभी स्थानीय लोग कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही दखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी करने लगे। CG Weather Update: ठंडी हवाओं के बीच छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर का प्रभाव जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल का उपयोग कर उपद्रव कर रहे लोगो को दूर किया। बताया जा रहा है कि भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। जिसके बाद भीड़ अंदरूनी गलियों की तरफ भाग खड़ी हुई। वहीं बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद MCD को कार्रवाई रोकनी पड़ी। अब सुबह करीब 8 बजे दोबारा तोड़फोड़ अभियान शुरू किया जाएगा। इसे लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

क्या-क्या तोड़ा गया? 

मस्जिद के पास बने बारात घर के एक हिस्से पर बुलडोजर चला है। इसके अलावा, आस-पास के अवैध हिस्से को तोड़ा गया है, इसमें एक बारात घर, दो दुकानें और तीन डिस्पेंसरी शामिल हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts