Mon, 02 Nov
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: श्रीलंका में चक्रवात ‘Ditwa’ से तबाही, NDRF की आपातकालीन राहत टीम पहुंची मदद के लिए; जयशंकर ने किया वीडियो शेयर

Vishva News / Sun, Nov 30, 2025 / Post views : 29

Share:
कोलंबो: श्रीलंका में आए भीषण चक्रवात ‘दित्वा’ से मची भारी तबाही के बाद राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पूरे देश में आपातकाल लगा दिया है। चक्रवात के कारण मरने वालों की संख्या 150 से अधिक हो गई है। देश के विभिन्न प्रांतों से भूस्खलन में लोगों के दबने और अचानक आई बाढ़ में बह जाने की दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत दो सैन्य विमानों से करीब 21 टन राहत सामग्री श्रीलंका भेजी है। एनडीआरएफ टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने जांबांजों का एक वीडियो शेयर किया है। साइबराबाद पुलिस ने फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से 8-10 करोड़ की ठगी का खुलासा https://twitter.com/i/status/1994999878838034657 एनडीआरएफ के जवान बने हनुमान श्रीलंका के बाढ़ पीड़ितों को रेस्क्यू करने में भारत से भेजे गए 80 जवान हनुमान के रूप में आपदाग्रस्त लोगों की जान बचा रहे हैं। अब धीरे-धीरे चक्रवात के श्रीलंका से दूर जाने के साथ जलस्तर घट रहा है, लेकिन अधिकारियों ने चेतावनी दी कि इसके अप्रत्यक्ष प्रभाव अभी जारी रहेंगे। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) की रिपोर्ट के अनुसार, खराब मौसम से मरने वालों की संख्या बढ़कर 153 हो गई है। डीएमसी ने बताया कि 191 लोग लापता हैं और कई जिलों में तलाशी और राहत अभियान जारी है। कुल 25 जिलों में 2,17,263 परिवारों के 7,74,724 लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। कई क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और भारी बारिश के कारण हालात अभी भी कठिन बने हुए हैं।

हेलीकॉप्टर और बोट से किया जा रहा रेस्क्यू

बाढ़ में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर और बोट के जरिये एनडीआरफ के जवान रेस्क्यू कर रहे हैं। ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिसके जरिये भारतीय जवान बाढ़ पीड़ितों की मुश्किल हालात में जान बचाते दिख रहे हैं। एनडीआरएफ जवानों की इस जांबाजी को हर कोई सलाम कर रहा है। भारत ने श्रीलंका के मुश्किल समय में बड़ा सहारा दिया है। भारत से राहत सामग्री लगाता श्रीलंका के बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाई जा रही है। अब तक 21 टन से अधिक राहत सामग्री कोलंबो भेजी जा चुकी है। CG Electricity Relief: छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत… अब 200 यूनिट तक आधा बिजली बिल, 1 दिसंबर से लागू होगी योजना

श्रीलंका ने पूरे देश में लगाया आपातकाल

डीएमसी के अनुसार देशभर में 798 राहत शिविरों में 27,494 परिवारों के 1,00,898 लोग फिलहाल आश्रय लिए हुए हैं। शुक्रवार रात जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, पूरे देश में आपातकाल लागू कर दिया गया है। भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर बताया कि चक्रवात ‘दित्वा’ से हुई तबाही को देखते हुए राहत प्रयासों में तेजी लाने के लिए ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया गया। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को हिंडन एयरबेस से एक सी-130 और एक आईएल-76 विमान भेजे गए, जिनके माध्यम से 21 टन राहत सामग्री, 80 से अधिक एनडीआरएफ कर्मी और आठ टन उपकरण श्रीलंका भेजे गए। जरूरतमंद समुदायों के लिए आवश्यक राशन और जरूरी सामान पहुंचाया गया। वायुसेना ने कहा, “पड़ोसी प्रथम” की नीति पर चलते हुए भारत इस संकट की घड़ी में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है। https://twitter.com/i/status/1994793452522086803

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts