Sun, 13 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की अगली फिल्म का टाइटल फाइनल, जल्द रिलीज होगा धमाकेदार टीजर

Vishva News / Wed, Jan 21, 2026 / Post views : 26

Share:
अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे दमदार कलाकारों से सजी फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 46 दिन बाद भी मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का जबरदस्त प्यार हासिल किया है, बल्कि इसकी सफलता ने इसके दूसरे पार्ट को लेकर उत्साह भी चरम पर पहुंचा दिया है। खास बात यह है कि मेकर्स ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि लगभग दो महीने के भीतर इसका सीक्वल रिलीज किया जाएगा और अब उससे जुड़ी नई जानकारियां सामने आ गई हैं। फिल्म का नाम और पहला टीजर भी तय हो गया है। सेंसर की पहली मंजूरी मिल गई है। Chhattisgarh Medical Device Scams News: 550 करोड़ के स्कैम में ACB की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार; 27 जनवरी तक रिमांड पर

क्या है फिल्म का टाइटल?

अब फिल्म के दूसरे भाग के टाइटल और टीजर सर्टिफिकेशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ का आधिकारिक नाम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रखा गया है। इसके साथ ही 19 जनवरी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म के टीज़र को सर्टिफिकेट दे दिया है। बताया जा रहा है कि यह टीजर एक मिनट से थोड़ा ज्यादा लंबा है और इसे A सर्टिफिकेट मिला है। खास बात यह है कि इस टीज़र को सिनेमाघरों में सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के साथ दिखाया जाएगा।

जल्द आएगा टीजर

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से यह भी बताया गया है कि ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’ दोनों ही देशभक्ति की भावना से जुड़ी फिल्मों के तौर पर देखी जा रही हैं। इसी वजह से जियो स्टूडियोज इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहता है। बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट के अंत में दिखाए गए क्रेडिट नोट से ही सीक्वल का टीजर तैयार किया गया है। थिएटर्स में दिखाए जाने के बाद इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी रिलीज किया जाएगा।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

अगर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने इतिहास रच दिया है। फिल्म में भले ही अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की मौत दिखाई गई हो, लेकिन खबरें हैं कि वह ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में भी नजर आएंगे। बताया जाता है कि उन्होंने सीक्वल के लिए लगभग एक हफ्ते तक अपने हिस्से की शूटिंग भी कर ली है। फिल्म में रणवीर सिंह, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। Bilaspur News: आत्मदाह के प्रयास में घायल छात्र की BHU में मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

कब रिलीज होगा दूसरा पार्ट

पहले पार्ट ने भारत में अब तक करीब 826.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 1283.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को 19 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म का सीधा टकराव यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा। दोनों फिल्मों के टीज़र सामने आने के बाद ही सोशल मीडिया पर फैंस दो गुटों में बंट चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश में जीत किसके हिस्से आती है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts