ट्रेड एक्सपर्ट की रिपोर्ट क्या कहती है?
हालांकि इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की ताजा रिपोर्ट जियो स्टूडियो के दावे से थोड़ा अलग आंकड़े पेश करती है। Sacnilk ने अपनी आधिकारिक रिपोर्ट में बताया कि फिल्म अभी 1000 करोड़ क्लब में पूरी तरह शामिल नहीं हुई है, लेकिन इससे बेहद करीब पहुंच चुकी है। Sacnilk के मुताबिक 21वें दिन यानी 25 दिसंबर तक 'धुरंधर' ने भारत में कुल 633.5 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 980 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यानी फिल्म अब भी 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े से लगभग 20 करोड़ रुपये पीछे थी।26 दिसंबर को पार होगा 1000 करोड़ का आंकड़ा?
हालांकि ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि क्रिसमस की छुट्टी के चलते फिल्म की कमाई में 25 दिसंबर को जबरदस्त उछाल देखा गया। इसी ट्रेंड को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा है कि 26 दिसंबर के अंत तक 'धुरंधर' 1000 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को आधिकारिक रूप से पार कर लेगी। फिल्म को देश और विदेश, दोनों ही जगहों पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासकर मेट्रो सिटीज़ और ओवरसीज मार्केट में फिल्म की पकड़ लगातार मजबूत बनी हुई है, जिससे इसके लाइफटाइम कलेक्शन के और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। CG News: कोंडागांव की योगिता ने छत्तीसगढ़ को किया गौरवान्वित, राष्ट्रपति से मिला प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार सम्मान1000 करोड़ क्लब में शामिल चुनिंदा फिल्में
अगर 'धुरंधर' आधिकारिक तौर पर 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाती है तो यह उन चुनिंदा भारतीय फिल्मों की सूची में शुमार हो जाएगी जिन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अब तक इस क्लब में शामिल फिल्मों में शामिल हैं-- 'दंगल' (2016): 2024 करोड़ रुपये
- 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' (2017): 1,800 करोड़ रुपये
- 'पुष्पा 2: द रूल' (2024): 1,642 करोड़ रुपये
- 'RRR' (2022): 1,300 करोड़ रुपये
- 'KGF: चैप्टर 2' (2022): 1,200 करोड़ रुपये
- 'जवान' (2023): 1,148 करोड़ रुपये
- 'कल्कि 2898 AD' (2024): 1,100 करोड़ रुपये
- 'पठान' (2023): 1,050 करोड़ रुपये