Sun, 01 Nov
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Dhurandhar Ka Dhamaka: थाईलैंड से लद्दाख तक की लोकेशन्स पर शूट, मुंबई के टोबेको फैक्ट्री में फिल्माया गाना

Vishva News / Mon, Dec 22, 2025 / Post views : 31

Share:
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है और अब तक 555 करोड़ रुपयों की कमाई कर चुकी है। फिल्म में एक्टिंग से लेकर कहानी और खूबसूरत लोकेशन्स की चर्चा हो रही है। फिल्म की कहानी के हिसाब से पर्दे पर अफगानिस्तान और बलूचिस्तान के साथ कराची को बड़े ही शानदार अंदाज में दिखाया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सीन्स को शूट करने के लिए डायरेक्टर आदित्य धर ने लद्दाख से लेकर थाइलेंड चुना था। इतना ही नहीं मुंबई की एक तंबाकू फैक्ट्री में भी सेट लगाया गया था। आइये जानते हैं कहां इस फिल्म के खूबसूरत सीन्स को फिल्माया गया है। Russia Ukraine War: रूस के 1300 ड्रोन और 1200 गाइडेड बम हमलों से दहल उठा यूक्रेन, जेलेंस्की बोले- दर्दनाक हमला

बैंकॉक में लगा था सेट

खबरों के अनुसार धुरंधर की मुख्य शूटिंग जुलाई 2024 में बैंकॉक, थाईलैंड में शुरू हुई थी। यहां पर पाकिस्तान के लियारी का सेट बनाया गया था। आपने फिल्म में देखा होगा कि जब रहमान डकैत अपने बेटे के हत्यारों से मौत का बदला लेने के लिए अपने लोगों को भेजता है तो वो सारे सीन्स बैंकॉक में फिल्माए गए थे। यहां रणवीर सिंह का एक धमाकेदार सीन भी शूट होता है जो ट्रेलर में दिखाया गया था जब सारे गैस सिलेंडर रखकर एक आरोपी को बांध दिया जाता है और फिर नीचे आकर लाइटर फेक दिया जाता है। जोरदार धमाका होता है और रणवीर सिंह पीछे मुड़कर भी नहीं देखते। इसके साथ ही इसी पार्ट के ऑटो चेजिंग सीन्स भी सारे बैंकॉक में फिल्माए गए थे।

अमृतसर में भी हुई थी शूटिंग

दूसरा शेड्यूल नवंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शुरू हुआ था। यहां पर कोई सीन्स और शानदार कहानी के पार्ट्स फिल्माए गए थे। फरवरी 2025 में मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो में शूटिंग जारी रही, जिसके बाद माढ द्वीप में शूटिंग का एक शेड्यूल शुरू हुआ, जो अप्रैल के अंत तक पूरा हो गया। इन जगहों पर फिल्म के कुछ खास सीन्स की शूटिंग हुई थी और अब इनका रिजल्ट शानदार आया है। लोगों को इस कहानी ने दीवाना बना दिया है। Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने महिला T20I में बनाया नया इतिहास, सबसे तेज़ 4000 रन पूरी करने वाली खिलाड़ी

तंबाकू फैक्ट्री में शूट हुआ था डांस नंबर

मई में डोम्बिवली-मनकोली पुल पर कुछ एक्शन सीक्वेंस फिल्माए गए और जुलाई में विले पार्ले स्थित गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में एक डांस नंबर फिल्माया गया। ये वही डांस नंबर है जिसमें क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान ने कमाल का डांस दिखाया है। ये गाना भी सुपरहिट रहा है और दोनों डांसर्स ने कमाल किया है। ये गाना इसी फैक्ट्री में शूट हुआ और लोगों के दिलों में घर कर गया। इसके साथ ही फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण सीन्स लद्दाख में भी शूट हुए हैं। जब रणवीर सिंह अपने बॉस रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना के साथ अफगानिस्तान पहुंचते हैं तो वे सारे सीन्स लद्दाख में शूट हुए थे। 2025 की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक, धुरंधर में सारा अर्जुन, आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। 20 वर्षीय अभिनेत्री सारा अर्जुन रणवीर सिंह की प्रेमिका की भूमिका में नजर आई हैं। यह बॉलीवुड फिल्म जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित है। इतना ही नहीं ये इस साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक बन गई है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts