Mon, 02 Nov
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Donald Trump–Xi Jinping Meeting: ट्रंप का बड़ा ऐलान, चीन पर लगने वाले टैरिफ में 10% की कटौती

Vishva News / Thu, Oct 30, 2025 / Post views : 30

Share:
Donald Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की है। इस बैठक पर दुनिया की नजर थी और माना जा रहा है कि इससे 2 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के बीच ट्रेड वॉर को लेकर जारी तनाव कम हो सकता है। ट्रंप ने आक्रामक रूप से कई देशों पर टैरिफ लगाए हैं जिनमें चीन भी शामिल था। चीन ने टैरिफ वॉर के जवाब में दुर्लभ मृदा खनिजों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। तनाव के बीच ट्रंप और शी की यह बैठक आवश्यक हो गई थी। Gold Price Today: सोने की चमक पड़ी फीकी, 30 अक्टूबर को ऐसे हैं आपके शहर के ताजा रेट

चीन पर कम हुआ 10 फीसदी टैरिफ

इस बीच अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने चीन पर लगे टैरिफ को 10 फीसदी कम करने का ऐलान कर दिया है। बुसान में चीनी राष्‍ट्रपति के साथ मुलाकात के बाद अमेरिका के राष्‍ट्रपति ने यह ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच कई चीजों पर समझौता हुआ है। उन्‍होंने कहा कि टैरिफ में 10 फीसदी की कमी तत्‍काल प्रभाव से कर दी गई है। इसके बदले में अमेरिका से चीन सोयाबीन खरीदेगा।

क्या बोले ट्रंप और शी

ट्रंप से मुलाकात से पहले शी जिनपिंग से हाथ मिलाते हुए कहा, ‘‘हमारी मुलाकात बहुत सफल होने वाली है, इसमें मुझे कोई संदेह नहीं है।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि शी ‘बहुत सख्त वार्ताकार’ हैं। जब दोनों नेता आमने-सामने बैठे, तो शी ने अपने पूर्व में तैयार वक्तव्य पढ़े, जिनमें उन्होंने मतभेदों के बावजूद एक साथ काम करने की इच्छा पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देशों की परिस्थितियां अलग-अलग हैं, इसलिए हमेशा हर मुद्दे पर हमारी राय एक जैसी नहीं हो सकती। दुनिया की 2 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच मतभेद होना सामान्य बात है।’’

महिला DSP पर चोरी का आरोप: दोस्त के घर से उड़ाए 2 लाख और मोबाइल, CCTV में कैद हुई करतूत

कितने देर चली बैठक? 

ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच बैठक लगभग 100 मिनट तक चली, जिसके बाद दोनों नेता बाहर आए, थोड़ी देर बातचीत की और हाथ मिलाए। ट्रंप ने शी के कान में कुछ कहा, जिसके बाद शी अपनी लिमोजिन में बैठ गए। थोड़ी देर बाद ट्रंप अमेरिका वापसी के लिए ‘एयर फ़ोर्स वन’ विमान में सवार हो गए।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts