Sun, 13 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Duduma Waterfall Accident: दुदमा झरने में बहा 22 साल का यूट्यूबर, पांच दिन से लापता – खोज अभियान जारी

Vishva News / Wed, Aug 27, 2025 / Post views : 23

Share:
Duduma Waterfall Accident: भुवनेश्वर, ओडिशा के ब्रह्मपुर शहर का रहने वाला 22 वर्षीय एक यूट्यूबर रील बनाते समय कोरापुट जिले के दुदुमा झरने की तेज धाराओं में बहने के बाद 5 दिन से लापता है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन और दमकल कर्मियों की एक टीम तलाश अभियान में जुटी है, लेकिन यूट्यूबर का पता नहीं चल पाया है। CG NEWS: हाथी ने बाइक सवार को दौड़ाया, मचाया उत्पात, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

23 अगस्त को झरने पर रील बनाने गया था यूट्यूबर

पुलिस के अनुसार, सागर कुंडू नामक यूट्यूबर 23 अगस्त को अपने दोस्तों के साथ दुदुमा झरने पर रील बनाने गया था। बढ़ते जलस्तर के बारे में अपने दोस्तों की ओर से बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद कुंडू झरने में उतर गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के वीडियो का हवाला देते हुए कहा, "मचकुंड बांध से पानी छोड़े जाने के कारण अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। कुंडू तेज धाराओं में बह गया और घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे।" यूट्यूबर के दोस्त अभिजीत बेहरा ने कहा, "कुंडू मुझसे हाथ जोड़कर बचाने की गुहार लगा रहा था। उसने कैमरा और अन्य उपकरण फेंक दिए, लेकिन हम उसे बचा नहीं पाए।" सागर के पिता सार्थक कुंडू ने स्थानीय प्रशासन से उनके बेटे का पता लगाने का अनुरोध किया। Ganesh Visarjan 2025 Date And Muhurat: गणेश चतुर्थी पर भी कर सकते हैं गणपति विसर्जन, जानें कौन सा है शुभ मुहूर्त https://twitter.com/i/status/1959626291805581804

यूट्यूबर का बैग बरामद

मचकुंड थाना प्रभारी निरीक्षक (IIC) मधुसूदन भोई ने कहा कि ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल और लामतापुट अग्निशमन सेवा के कर्मियों की एक टीम ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है। आईआईसी ने कहा, "हमने अब तक बैटरियों और अन्य उपकरणों से भरा एक बैग बरामद किया है, जिसे यूट्यूबर ने बह जाने से कुछ क्षण पहले पानी में फेंक दिया था। ऊबड़-खाबड़ और पथरीले इलाके एवं लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाके में बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण रहा है।" Donald Trump Tariffs Effective from Today : अमेरिका का 50% टैरिफ आज से भारत पर लागू, जानिए किन सेक्टर पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

ओडिशा के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है दुदुमा

अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र बाग ने कहा, "हमने मचकुंड बांध के अधिकारियों से जलाशय के द्वार बंद करने का अनुरोध किया है। जल स्तर कम होने पर हमें तलाश अभियान में मदद मिलेगी।" दुदुमा ओडिशा के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है और ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा के पास स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।  

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts