Sat, 31 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Earthquake News: भारत के दो राज्यों में महसूस हुए तेज भूकंप के झटके, हिली धरती... जानें कितनी थी तीव्रता

Vishva News / Mon, Jan 5, 2026 / Post views : 42

Share:
Earthquake News: भारत समेत पूरी दुनिया में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाओं में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। कई देशों में भूकंप इतने भीषण थे कि इसकी वजह से हजारों लोगों की मौत भी हुई है। इस कारण भूकंप को लेकर लोगों के भीतर खौफ बढ़ता चला जा रहा है। इस बीच अब भारत के भी दो राज्यों में सोमवार को तड़के तेज भूकंप के झटके लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये भूकंप पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम और त्रिपुरा में आए हैं। Phone Charge in Car: कार में फोन चार्ज करने से बैटरी पर पड़ सकता है भारी असर, जानें कैसे बचाएं

त्रिपुरा में भूकंप

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से पहले त्रिपुरा में आए भूकंप के बारे में जानकारी दी गई है। संस्थान ने बताया है कि सोमवार को त्रिपुरा राज्य के गोमती में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गई है। दी गई जानकारी के मुताबिक, ये भूकंप सोमवार को तड़के 3 बजकर  33 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र धरती से 54 किलोमीटर की गहराई पर थी।

असम में भी भूकंप

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने जानकारी दी है कि पूर्वोत्तर भारत के एक और राज्य असम में भी सोमवार को तड़के तेज भूकंप के कारण धरती हिल उठी है। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, असम में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई है। ये भूकंप असम के मोरीगांव में तड़के 4 बजकर 17 मिनट पर आया। असम में आए भूकंप का केंद्र धरती से 50 किलोमीटर भीतर था। Jay Dudhane Custody: रियालिटी शो के चर्चित हीरो पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्यों आते हैं भूकंप?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हमारी धरती के नीचे कुल 7 टेक्टोनिक प्लेटें होती हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी 7 टेक्टोनिक प्लेट्स अपने-अपने क्षेत्र में घूमते रहते हैं। हालांकि, घूमने के दौरान ये टेक्टोनिक प्लेटें  कई बार एक फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं। अब इनके टकराने के कारण घर्षण पैदा होता जिससे ऊर्जा निकलती है। ये ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts