Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: सिंधु जल संधि रद्द होने के बाद भी भारत ने दिखाया बड़ा दिल, पाकिस्तान को भेजा बाढ़ का अलर्ट

Vishva News / Wed, Sep 3, 2025 / Post views : 24

Share:
नई दिल्ली : उत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पंजाब की नदियां उफान पर हैं। इसी बीच भारत ने पाकिस्तान को सतलुज नदी में बाढ़ आने की उच्च संभावना को लेकर चेतावनी जारी की है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि यह अलर्ट मानवीय आधार पर विदेश मंत्रालय के माध्यम से पाकिस्तान को भेजा गया है। CG में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: बेकाबू बोलेरो ने ग्रामीणों को कुचला.. 3 की मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को जारी यह चेतावनी बुधवार को सतलुज में संभावित बाढ़ के लिए दी गई है। इससे पहले पिछले हफ्ते भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी में संभावित बाढ़ को लेकर तीन अलर्ट जारी किए थे। भारी वर्षा के कारण पंजाब में सतलुज, ब्यास और रावी जैसी नदियां और मौसमी नाले उफान पर हैं। इस वजह से प्रमुख बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़ना पड़ा, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। Floods News: उत्तराखंड-हिमाचल में आफत की बारिश, 4 राज्यों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी गौरतलब है कि भारत ने सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के साथ हाइड्रोलॉजिकल डेटा साझा करने की नियमित प्रक्रिया 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद निलंबित कर दी थी। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। सूत्रों ने कहा कि इसके बावजूद यह नई चेतावनी मानवीय आधार पर पाकिस्तान को भेजी गई है ताकि वहां जन-धन की हानि से बचाव हो सके।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts