Sat, 31 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Fact Check: क्या ‘अवतार 3’ में दिखे गोविंदा? वायरल वीडियो ने उड़ाई नींद, जानिए पूरा सच

Vishva News / Tue, Dec 23, 2025 / Post views : 34

Share:
जेम्स कैमरून की फिल्मों का जादू पूरी दुनिया के सिर चढ़कर बोलता है। हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अवतार' का तीसरा भाग 'अवतारः फायर एंड ऐश' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। फिल्म अपने पहले मंडे टेस्ट से भी गुजर चुकी है और पहले मंडे को इसने 8.5 करोड़ का कलेक्शन किया। जेम्स कैमरून की फिल्म भारत में अब तक 67 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद गोविंदा के फैंस खुशी से उछल पड़े। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में गोविंदा एक 'नावी' के रूप में नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि 'अवतारः फायर एंड ऐश' में गोविंदा का भी कैमियो है। हालांकि, इस वायरल वीडियो का सच कुछ और ही है। Chhattisgarh: लोक निर्माण विभाग में घोटाले की लपटें, एक EE और दो SDO निलंबित

जेम्स कैमरून की 'अवतारः फायर एंड ऐश' में गोविंदा का कैमियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गोविंदा जेम्स कैमरून की 'अवतारः फायर एंड ऐश' में नजर आ रहे हैं और डेविड धवन की 1997 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दीवाना मस्ताना' का अपना फेमस डायलॉग "हटा सावन की घटा" बोल रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि यह जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड ऐश' के तीसरे भाग में उनका कैमियो है। ऐसे में फैंस भी सोच में पड़ गए। लेकिन, बात कुछ और ही है।

एआई जनरेटेड है गोविंदा का वीडियो

गोविंदा का ये वायरल वीडियो देखकर अगर आपको भी ऐसा लग रहा है कि 'अवतारः फायर एंड ऐश' में गोविंदा का कैमियो है, तो आपको बता दें कि ये सच नहीं है। दरअसल, गोविंदा का ये वीडियो एआई जनरेटेड है और पूरी तरह से नकली है। दरअसल, ये एआई जनरेटेड वीडियो गोविंदा के उन पुराने दावों की उपज है, जिनमें उन्होंने कहा था कि जेम्स कैमरून ने उन्हें अपनी फिल्म 'अवतार' में रोल ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया। https://twitter.com/i/status/2003030877669093503

गोविंदा का अवतार को लेकर दावा

गोविंदा ने मुकेश खन्ना से बातचीत में दावा किया था कि उन्हें जेम्स कैमरून ने 2009 में रिलीज हुई 'अवतार' के पहले भाग में लीड रोल ऑफर किया था। उन्होंने ये भी दावा किया था कि वह दो बार जेम्स कैमरून से मिले और अवतार का टाइटल भी उन्होंने ही उन्हें सुझाया था। मगर, जब उन्होंने ये रोल उन्हें ऑफर किया तो इसे उन्होंने ठुकरा दिया, क्योंकि वह अपने शरीर पर नीला रंग पोतने के लिए तैयार नहीं थे। इसके अलावा उन्हें किरदार के विकलांग होने से भी उन्हें आपत्ति थी। Student Death in Raipur: कलिंगा यूनिवर्सिटी हादसा… बिल्डिंग से गिरकर लाइबेरियन छात्र की मौत, दो आरोपियों ने किया सरेंडर

गोविंदा ने ठुकराई अवतार

गोविंदा ने बातचीत के दौरान कहा था- 'जेम्स कैमरून ने मुझे अवतार ऑफर की थी, उस फिल्म का टाइटल भी मैंने दिया था। उन्होंने मुझे बताया कि फिल्म का हीरो विकलांग है, सुनकर मैंने कहा- विकलांग... और गोविंदा। हैलो मैं ये फिल्म नहीं कर रहा । उन्होंने मुझे 18 करोड़ ऑफर किए, लेकिन मैंने कहा- मुझे नहीं चाहिए आपके 18 करोड़, मैं ये फिल्म नहीं कर सकता। मैंने अगर अपना शरीर पेंट किया तो मुझे अस्पताल में दिन गुजारने पड़ेंगे। हमारे पास शरीर ही इकलौता साधन  होता है।'

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts