ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Fri, Jan 30, 2026 / Post views : 45
FIR Against Ranveer Singh: बॉलीवुड के एनर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। रणवीर के खिलाफ बेंगलूरू में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर एडवोकेट प्रशांत मेथल द्वारा रणवीर सिंह पर पवित्र दैव परंपरा का अपमान और उपहास करने वाले कृत्यों के आरोप में दर्ज कराई गई है। ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ के दैव की नकल करने पर रणवीर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है।
Chhattisgarh Naxal Encounter: बीजापुर जंगल में नक्सली मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो हथियारबंद नक्सलियों को किया ढेरअब एडवोकेट प्रशांत मेथल ने एएनआई से बात करते हुए रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाली घटनाओं का विस्तृत विवरण दिया। वकील ने बताया कि 28 नवंबर 2025 को गोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान अभिनेता रणवीर सिंह ने 'कंतारा चैप्टर 1' के 'गुलिगा दैवा' का मजाक उड़ाया और देवी चामुंडी को भूतनी कहकर संबोधित किया। इससे न केवल मेरी बल्कि लाखों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। 3 दिसंबर 2025 को मैं हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन गया और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हाई ग्राउंड्स पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद मैंने केंद्रीय प्रभाग के डिप्टी कमिश्नर और बेंगलुरु शहर के पुलिस कमिश्नर के पास एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देने का अनुरोध करते हुए शिकायत दर्ज कराई। लेकिन सब व्यर्थ गया। इसलिए अंतत सभी ऑप्शन खत्म होने के बाद मैंने धारा 223 के तहत एक सक्षम न्यायालय में निजी शिकायत के रूप में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
अधिवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत में बीएनएस की धारा 196, 299 और 302 के तहत दंडनीय अपराध शामिल हैं। इसमें 3 साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। 28 जनवरी 2026 को अदालत ने जांच का आदेश दिया और हाई ग्राउंड्स पुलिस इंस्पेक्टर को निर्देश जारी किया। इसके तहत पुलिस जांच शुरू करने से पहले एफआईआर दर्ज करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य है। हाई ग्राउंड्स पुलिस ने अभिनेता को नोटिस भी जारी किया है। शिकायत में प्रशांत मेथल ने कहा कि रणवीर सिंह ने कथित तौर पर ऐसा काम किया है, जिससे पवित्र दैव परंपरा का अपमान और मजाक उड़ा है। देवता को भूत कहना ईशनिंदा है और हिंदू धार्मिक मान्यताओं और प्रथाओं का गंभीर अपमान है।
CG में चोरों का खेल – 2 करोड़ का रेलवे सामान चोरी, पटरी और हैवी मशीनरी भी ले गएयह विवाद पिछले साल गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के समापन समारोह से शुरू हुआ था। जहां रणवीर सिंह ने 'कांतारा: चैप्टर 1' में ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग की तारीफ करते हुए उनके किरदार की नकल की थी। इस दौरान रणवीर ने कहा था, ‘मैंने वो फिल्म सिनेमाघरों में देखी थीष ऋषभ आपका अभिनय शानदार था। खासकर जब महिला भूत आपके शरीर में प्रवेश करती है, वो एक शॉट।’ इस कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद रणवीर सिंह लोगों के निशाने पर आ गए थे। हालांकि, विवाद आगे बढ़ने पर रणवीर सिंह ने माफी भी मांग ली थी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन