ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Mon, Feb 2, 2026 / Post views : 100
Gaza Underground Tunnels: गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनुस में अंडरग्राउंड सुरंग (भूमिगत टनल) से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिला है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरंग के भीतर छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद और सैन्य सामग्री दिखाई दे रही है। यह वीडियो इजरायली रक्ष बल (IDF) की ओर से सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया गया है। इजरायल पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही गाजा सैन्य अभियानों का केंद्र बना हुआ है।
बोर्ड परीक्षा का डर गया दूर! सरकार ने शुरू की हेल्पलाइन, छात्रों को मुफ्त काउंसलिंग और गाइडेंस मिलेगीसामने आए वीडियो फुटेज में लंबी सुरंग नजर आ रही है। सुरंग से राइफलें, रॉकेट लॉन्चर, ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री मिली है। बताया जा रहा है कि यह सुरंग रिहायशी इलाकों के नीचे बनाई गई थी, ताकि बाहरी निगरानी से बचा जा सके। इजरायली सेना ने खान यूनिस में सैकड़ों मीटर लंबी अंडरग्राउंड सुरंग का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा: 3 रहने की जगहें और दर्जनों हथियार, जिनमें 45 ग्रेनेड, 35 मैगजीन, 10 राइफलें, RPG रॉकेट और लॉन्चर, 10 विस्फोटक डिवाइस और 6 मिलिट्री वेस्ट शामिल हैं।
https://twitter.com/i/status/2017875794706542875गाजा में भूमिगत सुरंगों का नेटवर्क कोई नई बात नहीं है। इन सुरंगों का इस्तेमाल हथियारों को छिपाने, हमास के आतंकियों की आवाजाही और हमलों की योजना बनाने के लिए किया जाता रहा है। खान यूनुस में मिली यह सुरंग एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि जमीन के नीचे ढांचों का एक पूरा नेटवर्ट बना हुआ है जो संघर्ष को और जटिल बना देता है।
President Droupadi Murmu: ओडिशा–छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, 6 दिन में कई अहम कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा; जानें पूरा शेडूलइजरायली सेना (IDF) का कहना है कि सुरंग को नष्ट करने से पहले उसकी पूरी रिकॉर्डिंग की गई ताकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्थिति की गंभीरता दिखाई जा सके। सेना के मुताबिक इस तरह की सुरंगों का रिहायशी इलाकों के नीचे पाया जाना स्थानीय नागरिकों के लिए बड़ा खतरा है। सैन्य कार्रवाई की स्थिति में सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ता है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन