Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Goa Nightclub Fire: फरार मालिक सौरभ-गौरव लूथरा आज भारत लाए जाएंगे, बैंकाक से डिपोर्टेशन

Vishva News / Tue, Dec 16, 2025 / Post views : 14

Share:
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को आज भारत लाया जा रहा है. दोनों भाइयों को बैंकाक के एयरपोर्ट पर लाया गया है, जहां से उसे भारत डिपोर्ट किया जाएगा. नाइट क्लब कमें आग लगने की घटना के बाद दोनों भाई भारत से भागकर फुकेट पहुंच गए थे. हालांकि, भारत सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों के पासपोर्ट को सस्पेंड कर दिया था. इसके बाद थाइलैंड के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. यही नहीं, भारत ने दोनों भाइयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया था. आज दोनों भाइयों के दिल्ली पहुंचने की संभावना है. इसके बाद गोवा पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाएगी. मैक्सिको में बड़ा विमान हादसा: इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्राइवेट जेट बिल्डिंग से टकराया, 7 लोगों की मौत सूत्रों के मुताबिक, भारतीय दूतावास ने दोनों के लिए इमरजेंसी ट्रेवल सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं. थाईलैंड की एक कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें निर्वासित कर दिल्ली लाया जाएगा. दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही गोवा पुलिस दोनों को हिरासत में लेगी और फिर उन्हें दिल्ली की कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर गोवा ले जाया जाएगा. भारत लाने के लिए दोनों को ही बैंकॉक एयरपोर्ट पर ले आया गया है. Sidhu Moosewala Murder Revenge: मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

क्या हुआ था गोवा में?

पिछले महीने गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर क्लब के कर्मचारी और कुछ टूरिस्ट शामिल थे. आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है. रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसे के पीछे लापरवाही थी या तकनीकी खामी.  

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts