Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Gold Price Fall: सोना हुआ सस्ता! 7,000 रुपये घटकर गोल्ड रेट पर बड़ा अपडेट, जानें आज का भाव

Vishva News / Fri, Jan 30, 2026 / Post views : 34

Share:
Gold Price Fall: कमोडिटी मार्केट में ये आखिर हो क्‍या रहा है! सोने-चांदी के भाव में काफी उथल-पुथल मची हुई है. एक ही दिन में सोना-चांदी रिकॉर्ड हाई भी बना रहा और फिर रिकॉर्ड गिरावट भी देखी जा रही है. 4 लाख के करीब पहुंची चांदी में अचानक गुरुवार को बहुत बड़ी गिरावट देखी गई और कीमतें 65 हजार रुपये तक गिर गई. चांदी के बाद अब सोने के दाम में भी गिरावट देखी गई है. हाजिर सोने के भाव में 0.5 फीसदी की गिरावट देखी गई है. शुक्रवार को शुरुआती एशियाई कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. सुरक्षित निवेश (safe-haven) की मांग और मुनाफावसूली के बीच पिछले सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई और फिर भारी गिरावट के उतार-चढ़ाव भरे दौर के बाद पीली धातु (सोने) की कीमतों में यह नरमी आई है. इन्‍वेस्टिंग डॉट कॉम के मुताबिक, हाजिर सोना (Spot Gold) 0.5% गिरकर 5,342.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. हालांकि अप्रैल के लिए सोना वायदा (Gold Futures) 0.3% के बदलाव के साथ 5,365.39 डॉलर प्रति औंस हो गया. Petrol Diesel Price 30 Jan: तेल कंपनियों का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्द हो सकती तेजी; देखें 30 जनवरी के रेट

सोना करीब 7,000 गिरा

शुक्रवार सुबह 9:15 बजे सोने के दाम में करीब 7,000 रुपये की गिरावट देखी गई.  5 फरवरी 2026 डिलीवरी वाले सोने का भाव 1,62,000 रुपये/10 ग्राम है, जो पिछले बंद भाव से 7403 रुपये या लगभग 4.37% की गिरावट दर्शाता है. आज 30 जनवरी 2026 की सुबह 9:05 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक ये कॉन्ट्रैक्ट 1,67,899 रुपये पर खुला था, जबकि पिछला बंद भाव 1,69,403 रुपये रहा था. Danteshwari Temple: दंतेश्वरी मंदिर में खुली दानपेटी, निकले 19 लाख और सैकड़ों श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं की अर्जियां

गिरावट के बावजूद कीमतें उफान पर

सोने की कीमतों में हल्‍की गिरावट के बावजूद, कीमतें ऊंची बनी हुई है, जिसने जनवरी को शानदार महीना बना दिया है. जनवरी में सोने ने करीब 24% की बढ़त जोड़ी है.  हाजिर सोना इस महीने लगभग 24% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है और ये 1980 के दशक के बाद से अपनी सबसे अच्छी मासिक बढ़त की ओर बढ़ रहा है. वहीं दूसरी ओर चांदी इस महीने 62% से अधिक की बढ़त हासिल करने की ओर अग्रसर है. जनवरी के दौरान सोने की कीमत में करीब 1,000 डॉलर प्रति औंस का इजाफा हुआ, क्योंकि सुरक्षित निवेश की होड़ में यह सबसे आगे रहा. दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से अमेरिका और अन्य वैश्विक शक्तियों के बीच खींचतान ने धातुओं और भौतिक संपत्तियों के लिए सुरक्षित निवेश की मांग को बढ़ा दिया.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts