Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Gold-Silver Latest Rates: एक ओर सोने में उछाल, दूसरी ओर चांदी हुई सस्ती—देखें आज के ताज़ा भाव

Vishva News / Sun, Nov 23, 2025 / Post views : 14

Share:
Gold-Silver Latest Rates: भारतीय शेयर बाजार बीते हफ्ते भी उठा-पटक ही रहा है. एक सेशन में निफ्टी अपने ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंचा तो वहीं, दूसरे सेशन में उसमें भारी गिरावट देखने को मिली. इसी बीच देश में सोने की कीमतों में वही रुख देखा गया. मार्केट में अनिश्चितता के बीच में इस हफ्ते सोने की कीमतें बढ़ी हैं. पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 760 रुपये महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोना 700 रुपये चढ़ा है. 23 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 1,25,990 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4061.91 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ट्रेड हो रहा है. चलिए जानते हैं बड़े शहरों में अभी क्या रेट चल रहा है. IND vs SA ODI: टिकट बिक्री शुरू होते ही 30 मिनट में हाउसफुल! रेलवे टिकट दलाल द्वारा 200 टिकट खरीदने का आरोप

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने के रेट

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,25,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का रेट 1,15,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,25,840 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है. इन शहरों में सभी जगह लगभग एक जैसा ही भाव है. CG Weather Update : तापमान में उतार-चढ़ाव जारी… 3 दिन राहत, फिर छत्तीसगढ़ में लौटेगी कड़कड़ाती ठंड

चांदी की कीमत में गिरावट

सोने की तरह चांदी में बढ़त नहीं हुई, बल्कि इस हफ्ते चांदी 5,000 रुपये सस्ती हो गई. 23 नवंबर को चांदी का भाव 1,64,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का वायदा भाव 49.56 डॉलर प्रति औंस है. देश में सोने-चांदी की कीमतें घरेलू और वैश्विक दोनों तरह के फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts