Tue, 04 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में गिरावट, जानें आज के भाव

Vishva News / Thu, Nov 27, 2025 / Post views : 14

Share:
Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.45 फीसदी या 581 रुपये की गिरावट के साथ 1,27,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। हालिया तेजी के बाद उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, निवेशकों की निगाह अगले महीने होने वाली यूएस फेड मौद्रिक नीति पर टिकी हुई है।
यूएस फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक 9-10 दिसंबर को होनी है। इस बैठक में मौद्रिक नीति तय होगी। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब यूएस जॉब मार्केट कमजोर है और महंगाई अस्थिर बनी हुई है। SIR पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट सख्त: घुसपैठियों को आधार मिलने पर जताई चिंता, कहा – इससे वोटिंग अधिकार नहीं मिल जाते

चांदी की कीमतों में भी देखी जा रही गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। शुरुआती कारोबार में चांदी का वायदा भाव एमसीएक्स पर 0.44 फीसदी या 551 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.60 फीसदी या 25.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,177.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.35 फीसदी या 14.77 डॉलर की गिरावट के साथ 4,147.38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। Cyclone Senyar का कहर! अगले 3 दिन तटीय इलाकों में हाई अलर्ट, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गुरुवार सुबह गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.56 फीसदी या 0.29 डॉलर की गिरावट के साथ 53.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.92 फीसदी या 0.49 डॉलर की गिरावट के साथ 52.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts