Sat, 31 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Gold-Silver Prices Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज के ताजा भाव

Vishva News / Sun, Jan 11, 2026 / Post views : 44

Share:
Gold-Silver Prices Today: साल की शुरुआत में ही सोने और चांदी के दाम लगातार तेजी दिखा रहे हैं. 10 जनवरी को भारी उछाल देखने के बाद 11 जनवरी को कीमतें स्थिर जरूर हैं, लेकिन रेट अब भी महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर टिके हुए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती से दबाव होने के बावजूद भारत में घरेलू डिमांड और पॉजिटिव सेंटिमेंट दामों को ऊपर बनाए हुए है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड कितने में मिल रहा है और चांदी के रेट में क्या बदलाव आया है. Petrol Diesel Price 11 Jan: टंकी फुल कराने से पहले जरूरी खबर… रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई राहत

कितने पर टिके हैं सोने के दाम?

10 जनवरी को सोने में हुआ मजबूत उछाल 11 जनवरी को भी रेट को ऊंचे स्तर पर बनाए हुए है. आज 24 कैरेट गोल्ड 14,046 रुपये प्रति ग्राम पर स्थिर है, जबकि 22 कैरेट 12,875 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट 10,534 रुपये प्रति ग्राम पर टिका हुआ है. इसी के अनुसार 10 ग्राम की कीमतें क्रमशः 1,40,460 रुपये, 1,28,750 रुपये और 1,05,340 रुपये हैं, जो कल के बराबर हैं. 100 ग्राम के रेट भी 24K के लिए 14,04,600 रुपये, 22K के लिए 12,87,500 रुपये और 18K के लिए 10,53,400 रुपये पर बिना बदलाव के कायम हैं. MCX पर आज ट्रेडिंग बंद रही, लेकिन 10 जनवरी को फेब्रुअरी डिलीवरी वाला गोल्ड 1,38,875 रुपये पर बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना तेजी में था जहां स्पॉट गोल्ड 4,496.09 डॉलर पर रहा और यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 4,500.90 डॉलर पर सेटल हुए. ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार MCX गोल्ड अब भी अपट्रेंड में है और तकनीकी सपोर्ट 136,440–135,700 के बीच मजबूत माना जा रहा है. 2026 का पहला मिशन: ISRO लॉन्च करेगा Earth Observation सेटेलाइट, जानें पूरी डिटेल

चांदी के रेट कहां रुके?

10 जनवरी को चांदी में आए 11,000 रुपये प्रति किलो के उछाल के बाद 11 जनवरी को कीमतें आज स्थिर रहीं हैं. आज चांदी 260 रुपये प्रति ग्राम और 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है. 100 ग्राम का रेट 26,000 रुपये है और देश के बड़े शहरों, जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में यही कीमतें दिखीं, जबकि चेन्नई में यह रेट थोड़ा ज्यादा 2,75,000 रुपये प्रति किलो रहा. पिछले 10 दिनों में चांदी ने 1 जनवरी के 2,38,000 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 11 जनवरी को 2,60,000 रुपये तक पहुंचकर करीब 9.24% की मजबूत तेजी दिखाई है, जो इस महीने का सबसे ऊंचा स्तर है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्पॉट सिल्वर 79.56 रुपये प्रति औंस पर मजबूती के साथ ट्रेड हुआ.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts