ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sun, Nov 30, 2025 / Post views : 29
पहले बताते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर हफ्तेभर में सोने की कीमतों (MCX Gold Rate) में आए चेंज के बारे में, तो ये ताबड़तोड़ तेजी से उछली हैं. बीते 21 नवंबर को 5 फरवरी की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,25,850 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो बीते शुक्रवार 28 नवंबर को 1,29,599 रुपये पर पहुंच गया. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो Gold Price महज पांच कारोबारी दिनों में ही 3,749 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गया है.
अब बात करें, घरेलू मार्केट में गोल्ड प्राइस के बारे में, तो यहां भी एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है और शादियों के सीजन में डिमांड बढ़ने पर Gold Rate बढ़ गया है. हफ्तेभर का चार्ट देखें, बीते 21 नवंबर को 24 Karat Gold Rate 1,23,146 रुपये पर क्लोज हुआ था, जबकि बीते शुक्रवार को इसका बंद भाव 1,26,591 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इसका मतलब ये बीते हफ्ते 3,445 रुपये महंगा हुआ है. अलग-अलग क्वालिटी के गोल्ड प्राइस पर नजर डालें, तो...
एनएच पर BMO का बर्थ-डे सेलिब्रेशन… हाईकोर्ट आदेशों की अनदेखी, कार के बोनट पर काटा केक… जमकर की आतिशबाजी| गोल्ड क्वालिटी | कीमत (प्रति 10 ग्राम) |
| 24 कैरेट गोल्ड | 1,26,591 रुपये/10 ग्राम |
| 22 कैरेट गोल्ड | 1,23,550 रुपये/10 ग्राम |
| 20 कैरेट गोल्ड | 1,12,670 रुपये/10 ग्राम |
| 18 कैरेट गोल्ड | 1,02,540 रुपये/10 ग्राम |
| 14 कैरेट गोल्ड | 81,650 रुपये/10 ग्राम |
ज्वेलरी शॉप पर Gold Jewellery खरीदते समय ध्यान रखें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स द्वारा अपडेट किए जाने वाले ये रेट्स देशभर में समान रहते हैं, लेकिन आभूषण खरीदने के दौरान इसपर 3 फीसदी का जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी लागू होता है, जिससे इसकी कीमत और बढ़ जाती है. बता दें Gold Making Charge अलग-अलग हो सकता है.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन