Sat, 31 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Gold, Silver Rate Today: नए साल की शुरुआत में ही सोना-चांदी के दामों में नरमी, 1 जनवरी 2026 रेट अपडेट

Vishva News / Thu, Jan 1, 2026 / Post views : 32

Share:

Gold, Silver Rate Today: साल के पहले ही दिन सोना और चांदी की आसमान छूती कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में नरमी दर्ज की गई है, जहां सोने का हाजिर भाव घटकर 4,308.30 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. इसका असर घरेलू बाजार पर भी दिखा है. 1 जनवरी को आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,34,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसका भाव थोड़ा अधिक, 1,35,030 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है.

आज 1 जनवरी 2026: petrol‑diesel के ताज़ा रेट जारी — क्या सस्ता हुआ या महंगा? अपने शहर के दाम जानें

सोने-चांदी के दाम में गिरावट

वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. चांदी का भाव घटकर 2,38,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है. हालांकि, पिछले एक साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो चांदी ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. बीते साल चांदी की कीमतों में करीब 170 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला, जबकि सोने ने लगभग 70 प्रतिशत और तांबे ने 35 से 40 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है.

अगर आज अलग-अलग शहरों में सोने के दाम की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,35,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,23,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है. मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 1,34,880 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,23,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है.

Team India Schedule 2026: नया साल टीम इंडिया के लिए रहेगा सुपर बिजी, जानिए कब-कहां खेले जाएंगे मुकाबले

इसी तरह कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में भी सोने के भाव लगभग समान स्तर पर हैं. इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,34,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,23,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है. कीमतों में यह उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों, डॉलर की चाल और निवेशकों की मुनाफावसूली का नतीजा माना जा रहा है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts