Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Hotel on Moon: चांद पर मनाएं छुट्टी! बनने जा रहा होटल, एक रात का इतना होगा किराया

Vishva News / Mon, Jan 19, 2026 / Post views : 24

Share:
Hotel on Moon: अगर, आप भी अपनी छुट्टियां चांद पर बिताने का सपना देख रहे हैं तो यह अब साकार होने वाला है। कैलिफोर्निया बेस्ड टेक स्टार्टअप ने चांद पर आलीशान होटल खोलने की बात कही है। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। टेक स्टार्टअप में एलन मस्क की कंपनी SpaceX और GPU बनाने वाली कंपनी Nvidia ने निवेश किया है। कैलिफोर्निया बेस्ड स्टार्टअप गैलेक्टिक रिसोर्ट यूटिलाइजेशन (GRU) ने चांद पर होटल बनाने की कल्पना की है। रिपोर्ट के मुताबिक, GRU ने चांद पर छुट्टियां बिताने वालों के लिए 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 9 करोड़ रुपये डिपॉजिट करने के लिए कहा है। यह होटल 2032 तक खुल जाएगा और इसके लिए एक रात का किराया 4.1 लाख डॉलर यानी लगभग 3.7 करोड़ रुपये रखा गया है। KTLA 5 News की रिपोर्ट के मुताबिक, चांद पर बनने वाले इस आलीशान होटल के पहले गेस्ट को 2032 में वेलकम किया जा सकता है। CG Crime News: दिल्ली से महाराष्ट्र तक वारदातों की कड़ी, छत्तीसगढ़ में खुला राज, त्रिची गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार

कैसे कर सकते हैं बुक?

अगर, आप भी चांद पर बनने जा रहे इस आलीशान होटल में ठहरना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले स्टार्ट-अप की वेबसाइट के जरिए आवेदन करना होगा। इसके लिए 1 हजार डॉलर यानी लगभग 90 हजार रुपये का नॉन-रिफंडेबल अप्लीकेशन फीस भरना होगा। सेलेक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको 2.5 लाख से 1 मिलियन डॉलर तक रिफंडेबल डिपॉजिट भरना होगा। हालांकि, GRU ने फिलहाल इसकी फाइनल प्राइसिंग रिवील नहीं की है। ऐसा माना जा रहा है कि इस होटल में ठहरने का किराया 10 मिलियन डॉलर यानी 90 करोड़ से ज्यादा नहीं होगा। GRU स्पेस वेबसाइट के मुताबिक, चांद पर अब तक केवल 12 एस्ट्रॉनॉट्स ने कदम रखा है। होटल बनने के बाद आम इंसान भी चांद पर मूनवॉक का आनंद ले सकेंगे। Space.com के मुताबिक, GRU को एक 21 साल के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कम्प्यूटर ग्रेजुएट Skyler Chen ने क्रिएट किया है। Chen ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि हम एक ऐसे इंफ्लेक्शन प्वाइंट के दौरान रहते हैं, जहां मरने से पहले हम वास्तव में इंटरप्लेनेटरी बन सकते हैं। यदि हम सफल हुए, तो चंद्रमा और मंगल ग्रह पर अरबों मानव जीवन पैदा हो सकते हैं। Bulldozer Action in Bijapur: बीजापुर में 100 बेघर परिवारों का नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन, रायपुर–हैदराबाद मार्ग हुआ जाम

आलीशान होटल बनाने की टाइमलाइन

GRU Space ने चांद पर होटल बनाने की टाइमलाइन भी रिवील की है। GRU Space की वेबसाइट के मुताबिक, 2026 में चांद पर बनने वाले होटल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। 2027 में प्राइवेट ऑक्शन किया जाएगा और लूनर स्टे के लिए लोगों को चुना जाएगा। 2029 में पहला कंस्ट्रक्शन पेलोड चांद पर भेजा जाएगा। 2031 में लूनर हेबिटेट और कंस्ट्रक्शन सिस्टम को डिप्लॉय किया जाएगा और 2032 में चांद पर पहले गेस्ट का वेलकम किया जाएगा।  

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts